क्या राहुल गांधी ने कहा ‘हिंदुस्तान का युवा सिर्फ हिंदुस्तान को नहीं देश को बदल सकता है’...जानिए सच...

Webdunia
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (12:18 IST)
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस क्लिप में राहुल गांधी को कहते हुए सुना जा सकता है, “हिंदुस्तान का युवा सिर्फ हिंदुस्तान को नहीं देश को बदल सकता है।” राहुल गांधी के इस विडियो को सोशल मीडिया यूज़र्स इस सन्दर्भ से शेयर कर रहे हैं कि जैसे उन्होंने हिंदुस्तान और देश को अलग-अलग कहा है।
 
क्या है वायरल-
 
फेसबुक यूजर Kanhaiya Kumar ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘राहुल गाँधी बताते हैं हिंदुस्तान का युवा सिर्फ हिंदुस्तान को नहीं देश को बदल सकता है तो क्या हिंदुस्तान और देश अलग अलग है।’



फेसबुक और ट्विटर पर ये वीडियो क्लिप काफी शेयर किया जा रहा है और इसके जरिये राहुल गांधी का मजाक बनाया जा रहा है।

क्या है सच-
 
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी के पोडियम पर “युवा आक्रोश रैली 28 जनवरी” लिखा हुआ। इन कीवर्ड्स को यूट्यूब पर सर्च करने पर हमें 28 जानवरी 2020 को राहुल गांधी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उनके द्वारा राजस्थान के जयपुर में युवा आक्रोश रैली में दिया गया पूरा भाषण मिला। इस भाषण में 3.10वें मिनट पर राहुल गांधी कहते हैं, “पूरा देश और पूरी दुनिया इस बात को मान के चलती है कि हिंदुस्तान का युवा सिर्फ हिंदुस्तान को नहीं, देश को बदल सकता है। दुनिया को बदल सकता है, सॉरी। देश को नहीं दुनिया को बदल सकता है।”
 

इस वीडियो से साफ जाहिर है कि राहुल गांधी ने हिंदुस्तान और देश को अलग-अलग जरूर कहा था, लेकिन अगले ही पल वे अपनी गलती सुधार लेते हैं और माफी भी मांगते हैं। लोगों को भ्रमित करने के इरादे से इस हिस्से को काटकर वीडियो को फैलाया जा रहा है।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि राहुल गांधी का वीडियो क्लिप लोगों को भ्रमित करने के लिए फैलाया जा रहा है। असल में राहुल गांधी की जुबान फिसल गई थी और उन्होंने अपनी भूल पर तुरंत माफी मांगी और कहा कि सॉरी। देश को नहीं दुनिया को बदल सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

कानपुर में आवारा सांड का आतंक, जिला जज के डिप्टी नाजिर की ली जान

आगरा की मस्जिद में मिला युवती का अर्द्धनग्न शव, बलात्कार की आशंका

Kuno Park से भटका चीता ग्वालियर पहुंचा, बकरी को बनाया शिकार, किसानों को किया अलर्ट

ईरान के राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, जा रहे थे अजरबैजान

अगला लेख