Hanuman Chalisa

क्या RSS ने अयोध्या में सामूहिक नमाज का आयोजन करवाया..

Webdunia
शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (16:15 IST)
सोशल मीडिया पर पिछले दो दिन से एक खबर खूब वायरल हो रही थी कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या में सरयू नदी के किनारे सामूहिक नमाज का आयोजन करवा रहा है। कहा जा रहा था कि आरएसएस और इसकी मुस्लिम विंग मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने यह कार्यक्रम राममंदिर मुद्दे के समाधान के लिए दुआएं मांगने के लिए आयोजित किया था। कई मीडिया संस्थानों ने भी यह खबर प्रमुखता से छापी थी। ऐसी खबरें थीं कि लगभग 1500 मुस्लिम समुदाय के लोग सरयू नदी में वजू करने के बाद कुरान की आयतें पढ़ते, जिसके बाद अयोध्या में राम मंदिर के लिए दुआएं की जानी थी।
 
जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई, तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आगे आकर सफाई देनी पड़ी।  संघ ने ट्विटर पर अयोध्या में सामूहिक नमाज के आयोजन की खबरों को गलत और आधारहीन बताया।
दरअसल, 12 जुलाई को अयोध्या में एक नमाज कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा आयोजित किया गया। यह संगठन आरएसएस से जुड़े इंद्रेश कुमार का है। इस कार्यक्रम में प्रस्तावित था कि मुस्लिम समुदाय के लोग सरयू नदी में वजू करेंगे और वहीं तट पर नमाज पढ़ेंगे।
 
हालांकि, इस कार्यक्रम को साधुओं और हिंदूवादी नेताओं के विरोध के बाद प्रशासन ने सरयू तट पर रद्द कर दिया और अंतिम समय में इसके आयोजन स्‍थल को बदला गया। यह कार्यक्रम बाद में अयोध्या में एक मजार के पास आयोजित किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख