Hanuman Chalisa

Fact Check: रेसलर अंडरटेकर ने किया किसान आंदोलन का समर्थन? जानिए सच

Webdunia
गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (18:26 IST)
कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां देश में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन कर रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रेसलर अंडरटेकर के कथित ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में लिखा है - ‘किसानों द्वारा उगाए फसलों के बिना हम अपने स्वस्थ शरीर के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।’इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि अंडरटेकर किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

क्या है वायरल-

वायरल हो रहे ट्वीट के स्क्रीनशॉट में अंडरटेकर की एक फोटो लगी है, जिसमें उन्होंने एक पोस्टर पकड़ा हुआ है। पोस्टर में लिखा हुआ है, ‘चलिए एकजुट होते हैं।’




क्या है सच-

हमने सबसे पहले अंडरटेकर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को खंगाला, लेकिन हमें किसान आंदोलन से जुड़ा कोई ट्वीट नहीं मिला। हालांकि, हमें उनका 17 दिसंबर 2020 का एक ट्वीट मिला, जिसमें अंडरटेकर की वही फोटो लगी हुई है, जो वायरल स्क्रीनशॉट में लगी हुई है।

फोटो शेयर करते हुए अंडरटेकर ने लिखा है- 'मेक-ए-विश फाउंडेशन को सपोर्ट करने के लिए WWE ओमेज के साथ जुड़ा है।’ इसके जरिए आप मुझसे मिलने का एक मौका जीत सकते हैं।'

वेबदुनिया की पड़ताल में अंडरटेकर का वायरल ट्वीट फेक निकला। अंडरटेकर ने किसान आंदोलन का समर्थन नहीं किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

Nashik में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 6 श्रद्धालुओं की मौत

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

योगी सरकार ने ऊर्जा क्षेत्र में रचा इतिहास, 3 लाख इंस्टॉलेशन का बनाया रिकॉर्ड

योगी सरकार ने बुंदेलखंड के 6 कृषि विज्ञान केंद्रों में तैयार कराए मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट

अगला लेख