Hanuman Chalisa

West Bengal Election Result : दिलीप घोष ने बताया- बंगाल में BJP को क्यों मिली हार?

Webdunia
रविवार, 2 मई 2021 (21:05 IST)
नई दिल्ली। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि ऐसा लगता है कि लोगों ने टीएमसी से भाजपा में आए नेताओं को स्वीकार नहीं किया, क्योंकि इस तरह के कई उम्मीदवार चुनाव हार गए।

ALSO READ: ममता बनर्जी के 5 कार्ड जो बंगाल विजय में साबित हुए Trump Cards
 
घोष ने कहा कि हमें इस तरह के नतीजों की उम्मीद कभी नहीं थी। लोगों से हमें जो प्रतिक्रिया और रुझान मिल रहे थे, वे कुछ अलग बता रहे थे। लेकिन हम इस नतीजे को स्वीकार करते हैं और अब एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सीटों के मामले में अपनी स्थिति में सुधार किया है, हालांकि पार्टी का लक्ष्य सरकार बनाना था। टीएमसी से आए नेताओं के चुनाव हारने के सवाल पर घोष ने कहा कि ऐसा लगता है कि लोगों ने टीएमसी से भाजपा में आने वालों को स्वीकार नहीं किया। घोष ने कहा कि भाजपा बहुत कम अंतर के साथ कई सीटें हार गईं और पार्टी हार के कारणों का पता लगाने के लिए गहराई से मंथन करेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में जल्द शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

भारत पर 'सुपर एल-नीनो' का बड़ा खतरा: मानसून होगा बेहद कमजोर, टूटेंगे भीषण गर्मी और सूखे के सारे रिकॉर्ड

Weather Update : देशभर में प्रचंड गर्मी का प्रकोप, कई राज्यों में पारा 45 के पार, क्‍या बारिश दिलाएगी राहत?

LIVE: बांद्रा में चौथे दिन भी रेलवे का अतिक्रमण विरोध अभियान जारी

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान: 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

अगला लेख