Hanuman Chalisa

पश्चिम बंगाल : छठे चरण का चुनाव रहा शांतिपूर्ण, 79.09 फीसदी हुआ मतदान

Webdunia
गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (21:33 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 43 सीटों पर हुए छठे चरण के चुनाव में शाम 5 बजे तक 79.09 फीसदी मतदान हुआ। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने दी।

चुनाव सुबह 7 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक उत्तर 24 परगना जिले की 17 विधानसभा सीटों, नादिया और उत्तर दिनाजपुर में नौ-नौ सीटों और पूर्व बर्द्धमान जिले में आठ सीटों पर हुआ। छठे चरण के लिए कुल 14,480 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर चुनाव आज मुख्यत: शांतिपूर्ण रहा। आफताब ने कहा कि चार जिलों में नादिया में सर्वाधिक 82.67 फीसदी, पूर्व बर्द्धमान जिले में 82.15 फीसदी, उत्तर दिनाजपुर में 77.76 फीसदी और उत्तर 24 परगना जिले में 75.94 फीसदी मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग ने छठे चरण में केंद्रीय बलों की 1071 कंपनियों को तैनात किया था।राज्य में 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो और चरणों में चुनाव होने वाला है। मतों की गिनती दो मई को होगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

'गलती सीबीएसई की, कमाई सरकार की', आंसर शीट जांच के खेल पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

सबसे ज्‍यादा शराबी अरुणाचल प्रदेश में, तो कहीं बच्‍चों को नहीं मिल रहा भरपेट खाना, यहां के लोग मोटापे के मारे

स्वेच्छा से वेश्यावृत्ति... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला

मानसून ने पकड़ी रफ्तार; दिल्ली, यूपी, एमपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

सीएम धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

अगला लेख