Hanuman Chalisa

अवश्य जानना चाहिए आधुनिक महिलाओं के ये 11 खास गुण, जानिए क्या आप भी हैं इसमें शामिल...

Webdunia
Womens Day
समाज में वक्त के साथ महिलाओं का जीवन के प्रति नजरिया बदला है। उनकी शिक्षा, परवरिश, रहन-सहन आदि सभी कुछ बदला है... उनकी सोच में भी काफी सकारात्मक बदलाव हुए हैं।

अब वे केवल दूसरों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लिए भी जीती हैं। वे अपने प्रति पहले से काफी उदार हुई हैं। कई मायनों में अब उन्हें स्वतंत्रता मिली है जिसे आधुनिक महिलाओं के इन खास गुणों से समझा जा सकता है।

जानिए आज की महिलाओं की 11 अच्छी बातें... 
 
जिम्मेदार : आज महिला जिम्मेदार तो है साथ ही, कितनी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेना है, यह वे अपनी प्राथमिकता अनुसार तय करती हैं। जितना काम वे अच्छी तरह से निभा सकें, उतना ही काम वे हाथों में लेती हैं। केवल दूसरों की खुशी के लिए अधिक काम का बोझ लेने के लिए हां नहीं करतीं।

अभिव्यक्ति : आज की महिला अपने विचारों को खुलकर दूसरों के सामने रखती हैं। उसे किसी की कोई बात पसंद आए, तो तारीफ करने में भी झिझक नहीं करतीं, वहीं कोई बात नापसंद हो तब भी मन में दबाकर नहीं बैठतीं।
 
शिष्टता : आज महिलाएं शिक्षित हैं। उन्हें कई विषयों का ज्ञान है। वे आधुनिकता, सभ्यता और शिष्टता में तालमेल बैठाकर चलती हैं। आभार व्यक्त करना और गलती होने पर तुरंत उसे स्वीकार कर माफी मांगना आधुनिक महिला की आदत में शामिल है।
 
ना कहने से नहीं डरतीं : आज महिलाएं जी-हुजूरी नहीं करतीं। जहां जरूरी हो वहां ना कहने में भी नहीं हिचकतीं।
 
काम बांटना जानती हैं : आधुनिक महिलाएं हवाई बातों को नहीं मानतीं। उन्हें पता है कि वे सुपर वुमन नहीं हैं, इंसान हैं। घर, बाहर, बच्चों और परिवार के सारे काम वे अकेले नहीं कर सकतीं। इन कामों को वे अपने पति और अन्य सदस्यों के साथ बांटना बेहतर समझती हैं।
 
अपना ख्याल रखती हैं : आधुनिक महिलाएं खुद से प्यार करती हैं, परिवार के साथ खुद का भी ख्याल रखती हैं और खुद का भी सम्मान करती हैं।
 
अपडेट रहती हैं : ये महिलाएं नई-नई चीजें व टेक्नोलॉजी सीखती हैं। ये भली-भांति समझती हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। वे मोबाइल, स्मार्टफोन्स, नेट बैंकिंग, टिकट बुकिंग, कम्प्यूटर, लैपटॉप जैसे तमाम गैजेट्स का उपयोग करके अपने जीवन को आसान बनाती हैं। जीवन का कोई भी पड़ाव हो, चाहे वह शादी हो या मातृत्व, उन्हें नई चीजें सीखकर आगे बढ़ने से कोई नहीं रोकता।
 
अपने लिए समय निकालती हैं : आज की महिलाओं का जीवन के प्रति नजरिया अलग है। अब वे हमेशा परिवार से घिरे रहना पसंद नहीं करतीं। खुद के लिए समय निकालना, घूमना, दोस्तों के साथ वक्त बिताना, जब मन करे तो अपनी पसंदीदा गतिविधियों में भाग लेना आदि उन्हें पसंद है।
 
खुद पर कंट्रोल : आज महिलाएं ऑफिस व अपने सामाजिक सर्कल में कई तरह की पार्टीज में भाग लेती हैं, जहां वेज व नॉनवेज का चलन आम बात है। ऐसे में वे समय के साथ चलते हुए इस तरह के खानपान से परहेज नहीं करती हैं। वे सभी नई चीजें आजमाना पसंद करती हैं। सही-गलत की समझ रखते हुए वे खुद को नियंत्रण में रखना भी जानती हैं।
 
उम्र से परे सोचती हैं : आज की महिलाएं हर उम्र का मजा लेती हैं और उसे अपनी उम्र पर फख्र भी होता है। वे हर उम्र में मौज-मस्ती भी करती हैं। आज की महिलाएं समय से पहले बूढ़ी नहीं होतीं व खुद को मेंटेन रखती हैं। खुद की जरूरतों पर दिल खोलकर खर्च भी करती हैं।
 
गलत के खिलाफ आवाज उठाती हैं : आज वे किसी प्रकार के जुल्म चुपचाप नहीं सहतीं और न ही दूसरों को सहने देती हैं। अपने प्रति गलत व्यवहार होने पर वे आवाज उठाती हैं। जरूरत होने पर वे अपने गैरजिम्मेदार पति को छोड़ अकेले रहने का साहस भी रखती हैं। आज समाज में अविवाहित महिलाएं, एकल महिला और सिंगल मदर्स भी सिर उठाकर रह रही हैं। महिलाओं के इन खास गुणों के कारण ही वो आज दिन-प्रतिदिन तरक्की के नए आयाम तर कर रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

कविता : हवा महल

Flat Vastu Tips: फ्लैट में रह रहे लोगों के लिए वास्तु के 5 टिप्स

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

निर्जला एकादशी पर शर्बत क्यों बांटा जाता है, जानिए इसके फायदे

अगला लेख