Hanuman Chalisa

Year Ender 2023: इस साल ये AI फोटो हुए गजब के वायरल

ईशु शर्मा
Year Ender 2023 : आज का समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर निर्भर करता है क्योंकि भविष्य में कई तकनीक आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाई जाएंगी। 2023 में AI ने गजब की एंट्री मारी और कई लोगों को अपनी तकनीक से हैरान कर दिया। इस तकनीक में ChatGPT से लेकर Mid Journey तक कई AI टूल प्रचलित हुए। 
 
साथ ही इस साल AI फोटो को लोगों ने बहुत पसंद किया। इस साल कई ऐसे यूनिक और मज़ेदार फोटो देखने को मिले जिसकी सिर्फ कल्पना की जा सकती है। इन कल्पना को किसी तस्वीर में उतारना सिर्फ एडवांस तकनीक के ज़रिए हो सकता है। आइए जानते हैं कि साल 2023 में कौनसी फोटो हुई सबसे ज्यादा वायरल (ai picture viral)...

1. वृंदावन की होली
होली के समय ये तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हुई जिसमें दुनिया के जाने माने लोग एलोन मस्क, आइंस्टीन और डोनाल्ड ट्रम्प जैसे लोगों के चेहरे शामिल थे। इस तस्वीर में ये सभी लोग वृंदावन की होली का मज़ा लेते हुए नज़र आ रहे हैं। भारत में ये तस्वीरें बहुत ज्यादा वायरल हुई और इन्हें बहुत पसंद किया गया।  

2. ग्लोबल लीडर का रॉकस्टार लुक
ये तस्वीरें आज भी लोगों द्वारा बहुत पसंद की जाती हैं। इन तस्वीरों में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का भी फोटो शामिल है जो इस आर्ट को और भी ज्यादा मज़ेदार बनाता है। आप इन तस्वीरों में लगभग सभी प्रचलित ग्लोबल लीडर को देख सकते हैं।  

3. साधु के रूप में क्रिकेट 
भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं बल्कि जज़्बा है और इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग बहुत उत्सुक हुए थे। इन तस्वीरों में आप अपने फेवरेट क्रिकेटर को साधु के रूप में देख सकते हैं। ये AI फोटो बहुत ज्यादा रियल लगते हैं और काफी रोचक भी हैं।  

4. बॉलीवुड सेलिब्रिटी का बेबी लुक
भारत में बॉलीवुड का बेबी लुक भी काफी ज्यादा वायरल हुआ था और सोशल मीडिया पर इन लुक की तमाम चर्चाएं भी हुई थीं। इसमें शायद आपको आपके फेवरेट स्टार का फोटो भी मिले। इन फोटो में आलिया भट्ट और सोनम कपूर का लुक बहुत ज्यादा पसंद किया गया। 
ALSO READ: साल 2023 में ISRO के 5 मिशन ने बजाया दुनिया में भारत का डंका

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप गंतव्य बनाने की तैयारी, नई स्टार्टअप नीति-2026 पर मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

यूपी में 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना, लाभार्थियों ने जताया आभार

अगला लेख