Hanuman Chalisa

Yoga Day 2020 : जानिए योग दिवस का महत्व और फायदे एवं साव‍धानियां

Webdunia
International Yoga Day 2020
 
योग का महत्व और फायदे
 
योग का महत्‍व- 
 
आज के समय में सभी के जीवन में योग का बहुत अधिक महत्‍व है। वर्तमान में बढ़ती बीमारियों से निपटने के लिए योग बहुत जरूरी है। जिस प्रकार डायबिटीज के मरीज के लिए दवा जरूरी है, ठीक उसी प्रकार जीवन में योग बहुत आवश्‍यक है।
 
प्रात:काल का समय, योग करने का सही समय माना जाता है। सुबह के समय योग करने से व्‍यक्‍ति के मस्‍तिष्‍क की सभी इंद्रियां भलीभंति गतिमान होती हैं, जिससे व्‍यक्‍ति का मन एकाग्र होकर कार्य करता है। योग एक ऐसी साधना है, जिसका जीवन में होना बहुत जरूरी है। 
 
योग एक ऐसी दवा है, जो बगैर खर्च के रोगियों का इलाज करने में सक्षम है। वहीं यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है, यही कारण हैं कि युवाओं द्वारा बड़े पैमाने पर जिम और एरो‍बि‍क्‍स को छोड़कर योग अपनाया जा रहा है।
 
योग की सावधानियां- 
 
1. योग सुबह या शाम के समय करना ज्‍यादा बेहतर होगा।
 
2. योग हमेशा खाली पेट करें।
 
3. योग अपने शरीर के हिसाब से करें। जो आसन आप कर सकते हैं वही आसन करें।
 
योग के फायदे-  
 
1. मन रहेगा प्रसन्‍न : 
 
प्रतिदिन सुबह के समय योग करने से मन दिन भर प्रसन्‍न रहता है, साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है। मानसिक रोगों को दूर कर प्रसन्न रहने के लिए यह एक बेहतरीन उपाय है।
 
2. आत्‍मविश्‍वास बढ़ाने में सहायक :
 
योग से मस्‍तिष्‍क सक्रिय होता है और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है, जिससे व्‍यक्‍ति का मन किसी भी कार्य में व्यवस्थित रूप से लगा रहता है एवं उसके सभी काम समय पर होने से उसका आत्‍मविश्वास भी बढ़ता है।
 
3. डाइबि‍टीज रोगियों के लिए जरूरी :  
 
कहा जाता है कि डाइबि‍टीज एक ऐसी बीमारी है जो कभी ठीक नहीं होती। लेकिन ऐसा नहीं है, योग और प्राणायाम से इस बीमारी का इलाज भी संभव है। योग के नि‍यमित अभ्यास से डाइबि‍टीज जैसी बीमारी से राहत पाई जा सकती है।
 
4. मानसिक तनाव से छुटकारा : 
 
सुबह के समय योग करने का सबसे ज्‍यादा असर व्‍यक्‍ति की मानसिक स्‍थिति पर होता है। प्रात: योग करने से दिन भर के मानसिक तनाव से छुटकारा मिल जाता है एवं सभी कार्य आसानी एवं सरलता से हो जाते हैं।
 
5. वजन कम करने में सहायक : 
 
योग वजन घटाने में अत्यधिक सहायक है। सूर्य नमस्‍कार, योग का ऐसा अंग है जो वजन कम करने में अत्यंत सहायक है। प्रतिदिन सूर्य नमस्‍कार करने से व्‍यक्‍ति का 10 ग्राम तक वजन कम होता है।

ALSO READ: 21 June yoga Day : बॉडी को स्लिम बनाने के लिए योग के ये 5 उपाय आजमाएं

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

अगला लेख