Hanuman Chalisa

तुला राशि 2021 : छात्रों के लिए विशेष लाभकारी है नया साल, 5 सटीक ज्योतिषीय उपाय

आचार्य डॉ. संजय
प्रेमी के साथ सुन्दर समय बिताने का मौका मिलेगा
छात्रों के लिए शानदार है यह साल 
 
तुला राशिफल 2021 के अनुसार छात्रों के लिए वर्ष 2021 विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। आपका मन पढ़ाई में अधिक लगेगा जिससे आप अपना बेहतर प्रदर्शन दे पाने में सफल होंगे। शिक्षक भी आपका सहयोग करते दिखाई देंगे। विदेश जाने का अवसर मिलेगा और साथ ही उच्च शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। पारिवारिक सुख में कुछ कमी देखी जाएगी, क्योंकि ग्रहों की दृष्टि आपके पारिवारिक जीवन को प्रभावित करते हुए आपको कुछ तनाव दे सकती है। परिवार में विवाद संभव है जिससे आपको भी परेशानी होगी। हालांकि भाई-बहन के लिए ये समय अच्छा रहेगा, लेकिन माताजी को सेहत से जुड़ी समस्या होने के योग बनेंगे।
 
यदि आप शादीशुदा हैं, तो आपको अपने वैवाहिक जीवन में थोड़े कम अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। मंगल देव का प्रभाव आपके और जीवनसाथी के बीच अनबन का मुख्य कारण बनेगा जिससे संभवत: आपका अपने ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। आपकी संतान उन्नति करेगी और उन्हें अपने भाग्य का साथ मिलेगा। उन्हें खुश देख आपको भी सुकून की अनुभूति होगी। आपके प्रेम जीवन की बात करें तो प्रेम में पड़े जातकों को इस वर्ष अपने प्रेमी के साथ सुन्दर समय बिताने का मौका मिलेगा।

भविष्यफल 2021 ऐसे में इस समय मर्यादित आचरण करने की सलाह दे रहा है। आप अपने प्रेमी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम विवाह के लिए प्रेमी आपको इस वर्ष प्रस्ताव दे सकता है, ऐसे में अपनी नई पारी के लिए पहले से ही तैयार हो जाएं। स्वास्थ्य की बात करें तो उसके लिए समय चिंतापूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि से क्रमश: अष्टम और द्वितीय भाव में राहु-केतु की उपस्थिति आपकी सेहत को प्रभावित करेगी जिससे आप किसी भी कार्य में अपना मन नहीं लगा सकेंगे। ऐसे में अच्छा खान-पान और पूरी निद्रा लें।
 
तुला राशिफल 2021 के अनुसार ज्योतिषीय उपाय
 
अपने राशि स्वामी शुक्र देव को बली बनाएं। इसके लिए आप हीरा अथवा ओपल रत्न धारण कर सकते हैं। इन्हें किसी भी शुक्रवार के दिन चांदी की अंगूठी में अनामिका उंगली में ही पहनें।
 
सदैव गौसेवा करें और रोजाना उन्हें हरा चारा या आटे की लोई खिलाएं।
 
इसके साथ ही शनिदेव की शांति के लिए अपनी मध्यमा उंगली में पंचधातु अथवा अष्टधातु की अंगूठी में नीलम रत्न शनिवार के दिन धारण करें। इससे आपको अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति की प्राप्ति भी होगी।
 
किसी भी बुधवार के दिन पक्षियों के 1 जोड़े को पिंजरे से आजाद कर आप अपने भाग्य को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
 
लकड़ी का कच्चा कोयला सिर से 7 बार वार कर बहते हुए पानी में प्रवाहित करें। इससे आपको उत्तम फलों की प्राप्ति होगी।
तुला राशि के लिए कैसा होगा नया साल, जानिए रोमांस,धन,करियर और सेहत के हाल
ALSO READ: तुला राशिफल 2021 : जनवरी से दिसंबर तक जानिए क्या लाया है नया साल
ALSO READ: लाल किताब राशिफल 2021 : तुला राशि के लिए कैसा रहेगा अगला वर्ष

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें, हर महिला को जानना हैं जरूरी

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मई, 2026)

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अगला लेख