Dharma Sangrah

Baba Vanga Putin: दुनिया पर राज करेगा रूस, पुतिन की होगी हत्या की साजिश

Webdunia
सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (16:09 IST)
बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी सच : बाबा वेंगा baba vanga, कुछ वर्षों में ही इनका नाम प्रचलित हुए है। बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा को ‘नास्त्रेदमस फ्रॉम द बाल्कन’ के नाम से जाना जाता है। दावा किया जाता है कि उन्होंने जितनी भी भविष्यवाणियां की हैं, वे सभी सच हुई हैं। अभी हाल ही में रशिया और यूक्रेन युद्ध के चलते फिर से उनकी एक ऐसी भविष्यवाणी वायरल हो रही है जो व्लादिमीर पुतिन के बारे में है।
 
ALSO READ: कब होगा तीसरा विश्‍व युद्ध, कौन मचाएगा तबाही, कौन बनेगा महान शांतिदूत, जीत किसकी होगी
बाल्कन ने पिछले दिनों फ्रांस और अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले से लेकर सुनामी, फुकुशिमा हादसे और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों के सामने आने की भविष्यवाणियां की थीं, जो सच निकलीं। बाबा वेन्गा ने आईएसआईएस के उदय की भी भविष्यवाणी की थी और कहा था कि अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति अफ्रीकी-अमेरिकी होगा। हालांकि जानकार कहते हैं कि पहेलियों का कुछ भी अर्थ निकाला जा सकता है। बाबा वेन्गा की 12 साल की उम्र में अचानक आंखों की रोशनी चली गई थी। तब दावा किया गया था कि ईश्वर ने उन पर कृपा की है और वे भविष्य देख सकती हैं। आओ जानते हैं क्या कहा पुतिन और रूस (Russia Baba Vanga Predictions) के बारे में।
 
 
- माना जा रहा है कि बाबा वेंगा ने कहा था कि साल 2022 में रूस दुनिया में राज करेगा।
 
- युद्ध के चलते यूरोप के बंजर भूमि बनने की भी भविष्‍यवाणी भी वेंगा ने की थी।
 
- बाबा वेंगा ने कहा था कि रूस 'दुनिया का शासक' बनेगा और पुतिन राज करेंगे।
 
 
- बाबा ने अमेरिका में अलकायदा के हमले से लेकर सुनामी तक की सटीक भविष्‍यवाणी की है।

- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हत्या का प्रयास किया जाएगा।
 
क्या है रूस और पुतिन के बारे में भविष्यवाणी : 
 
- 85 वर्षीय बाबा वेंगा ने कहा था कि रूस 'दुनिया का शासक' बनेगा और यूरोप 'बंजरभूमि' में बदल जाएगा।
 
- बाबा वेंगा ने कहा था कि सभी पिघल जाएंगे क्‍योंकि बर्फ अनछुई बनी रहेगी- व्‍लादिमीर की शान, रूस की शान। बाबा वेंगा ने कहा, 'कोई भी रूस को रोक नहीं सकता है। सभी लोग रास्‍ते से हटा दिए जाएंगे और वह (रूस) दुनिया का शासक बनेगा।' 
 
- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हत्या का प्रयास किया जाएगा। पुतिन की हत्या का प्रयास उनके ही देश में से किया जाएगा। 
 
- भविष्यवाणी के मुताबिक, रूस के आसपास के हिस्से पर उल्का-पिंड गिरेंगे। न सिर्फ प्राकृतिक आपदा के कारण दुनिया खत्म होने का खतरा रहेगा। 
बाबा वेन्गा की अन्य भविष्यवाणियां :
 
1. बाबा वेंगा ने हालांकि एक अच्छी भविष्यवाणी भी की है कि इस नए वर्ष में कैंसर का इलाज ढूंढ लिया जाएगा। उन्‍होंने कहा था, 'वह दिन आएगा जब कैंसर को लोहे की जंजीरों में बांधा जाएगा।'
 
2. डोनाल्ड ट्रंप के लिए उन्होंने अजीब ही भविष्यवाणी की है और वह यह है कि ट्रंप बहरे हो जाएंगे। ट्रंम्प को अज्ञात बीमारी घेर लेगी। इस रहस्यमयी बीमारी के कारण उनकी सुनने की क्षमता खत्म हो जाएगी और उन्हें दिमागी आघात पहुंचेगी।
 
4. तीनों दिग्गज एकजुट होंगे। बाबा वेंगा ने कहा कि साल 2021 में तीन 'राक्षस' एक हो जाएंगे और एक 'मजबूत ड्रैगन' दुनिया पर कब्‍जा कर लेगा। कुछ लोगों के पास लाल धन होगा। मैं 100, 5 और कई शून्य संख्या देख रही हूं। विश्लेषकों के मुताबिक, वो विशालकाय ड्रैगन चीन है, जो एक सुपरपावर बन गया है. तीन दिग्गजों से मतलब रूस, भारत और चीन है. 100 युआन और 5000 रूबल नोट लाल रंग के होते हैं।
 
5. यूरोप की अर्थव्यवस्था में गिरावट आएगी। इस्लामिक कट्टरपंथी यूरोप के देशों पर हमला करेंगे। बल्कि यूरोप में रासायनिक हमले की भी चेतावनी दी गई है। बाब वेन्गा का ये भी दावा है कि इस दौरान यूरोपीय महाद्वीप का अस्तित्व अपने अंत के करीब पहुंच सकता है। 
 
6. वेंगा ने कहा कि नए साल में दुनिया के सामने कठिन समय आएगा। विश्‍वभर में लोग आस्‍था के आधार पर बंट जाएंगे। उन्‍होंने कहा, 'हम विनाशकारी घटनाओं को देख रहे हैं जो मानवता के भाग्‍य और नियति को बदल देंगे।
 
7. बाबा वेन्गा ने दावा किया था कि अगले 200 साल के भीतर इंसानों एलियंस से संपर्क बना लेगा और दूसरे ग्रह पर जीवन संभव होगा।
 
8. सूर्य के प्रकाश के इस्तेमाल से ट्रेनें उड़ाई जाएंगी। पेट्रोल का प्रोडक्शन बंद हो जाएगा।


9. बाबा वंगा की भविष्यवाणी अनुसार 2023 में धरती की कक्षा में बदलाव आएगा। 2033 तक पृथ्वी की बर्फ की विशाल परत गल जाएगी।...इसका परिणाम यह होगा की समद्र का जल स्तर बढ़ जाएगा। कई समुद्र तटीय शहरों का अस्तित्व संकट में हो जाएगा।
 
 
10. बाबा वेंगा का मानना है कि 2025 तक यूरोप की आबादी करीब-करीब शून्य हो जाएगी। आतंकवाद एवं सामाजिक और मौसम परिवर्तन के चलते ऐसा संभव हो सकता है।...बाबा वंगा की भविष्यवाणी अनुसार 2043 तक यूरोप में पूरी तरह से इस्लामिक खिलाफत कायम हो जाएगी। तब दुनिया की अर्थव्यवस्था मुस्लिम शासन के अधीन होगी।...आजा यूरोप के हालात यह है कि इस्लामिक आतंकवाद का खतरा बढ़ गया है। लाखों मुस्लिम शरणार्थियों के रूप में यूरोपीय देश में रहने लगे हैं। वहां उनके होने से स्थानीय लोगों की नींद हराम हो गई है। अपराध का ग्राफ बढ़ने लगा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में और भी भयानक स्थिति होगी।...यूरोप की अर्थव्यवस्था में गिरावट आएगी। इस्लामिक कट्टरपंथी यूरोप के देशों पर हमला करेंगे। बल्कि यूरोप में रासायनिक हमले की भी चेतावनी दी गई है। बाब वेन्गा का ये भी दावा है कि इस दौरान यूरोपीय महाद्वीप का अस्तित्व अपने अंत के करीब पहुंच सकता है।
 
 
उल्लेखनीय है कि बाबा वेंगा की कई भविष्‍यवाणियां पूरी तरह से गलत भी साबित हुई हैं। बाबा वेंगा की मौत के बाद भी उनकी भविष्‍यवाणी वर्ष 5079 तक जारी रहेगी, क्योंकि वे हजारों भविष्यवाणियां करके कई हैं। एक तूफान में रहस्‍यमय तरीके से अपनी आंखें गंवा चुकीं बाबा वेंगा के बारे में कहा जाता है कि वह भविष्य को देख सकती थीं। उनका निधन 1996 में हुआ। वेंगा ने मरने से पहले 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले, 2004 की सुनामी, अफ्रीकी अमेरिकी मूल के व्यक्ति के अमेरिकी प्रेजिडेंट बनने और 2010 के अरब स्प्रिंग की जैसी कई भविष्यवाणियां की थीं। इसी तरह की गई और भी भविष्यवाणियां हैं।
 
नोट: वेबदुनिया इस तरह की किसी भविष्‍यवाणी, अनुमान आदि की न तो पुष्‍ट‍ि करता है और न ही इसे बढ़ावा देता है, पाठक और व्‍यूअर्स इस बारे में अपने स्‍वयं विवेक से निष्‍कर्ष निकालें। इस तरह की खबर के लिए वेबदुनिया जिम्‍मेदार नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

बाबा वेंगा भविष्यवाणी 2026: महायुद्ध, आर्थिक संकट और सोने के दाम? जानें बुल्गारियाई भविष्यवक्ता की 4 सबसे बड़ी चेतावनियां

Vivah Panchami upaay : विवाह पंचमी पर किए जाने वाले 5 मुख्य उपाय

Money Remedy: घर के धन में होगी बढ़ोतरी, बना लो धन की पोटली और रख दो तिजोरी में

Margashirsha month: धर्म कर्म के हिसाब से मार्गशीर्ष महीने का महत्व और मोक्ष मार्ग के उपाय

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: साल खत्म होते-होते इन 4 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

सभी देखें

नवीनतम

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Saptahik Rashifal: साप्ताहिक राशिफल, नवंबर 2025: जानें किस्मत, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का सटीक भविष्यफल

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या के उपायों से जीवन में बनेगा एक नई शुरुआत का संयोग, जानें 8 प्रमुख उपाय

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

अगला लेख