Hanuman Chalisa

Basant Panchami 2022: अच्छे दिन चाहिए तो वसंत पंचमी पर राशि अनुसार जरूर करें शुभ काम

Webdunia
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (11:50 IST)
Basant Panchami 2022
Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन से बसंत ऋतु का प्रारंभ होता है और धरती पर बसंत की बहार शुरु हो जाती है। इस दिन को किसी भी प्रकार के शुभ कार्य और दान के लिए उत्तम माना जाता है। आओ जानते हैं कि राशि अनुसार कौनसे कार्य करना चाहिए और कौनसा दान देना चाहिए।
 
बसंत पंचमी पर राशि के अनुसार करें दान ( Raashi ke anusaar karen daan ): 
 
मेष: आपको शिक्षा में सफलता, एकाग्रता और बुद्धि प्राप्ति के लिए मां सरस्वती कवच पाठ पढ़ना चाहिए।
 
वृषभ: आपको सफलता प्राप्त करने, ज्ञान को इंक्रीज करने के लिए माता सरस्वती को सफेद चंदन एवं सफेद पुष्प अर्पित करना चाहिए।
 
मिथुन: आपको लिखने संबंधी समस्या के निदान हेतु और सफलता प्राप्ति के लिए मां सरस्वती के चरणों में हरे रंग की कलम अर्पित करना चाहिए।
 
कर्क: यदि आप संगीत या किसी अन्य कला के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो माता सरस्वती को खीर का भोग लगाएं।
 
सिंह: आपको पढ़ाई में सफलता प्राप्त करने या विदेश में पढ़ाई करने के लिए मां सरस्वती की पूजा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
 
कन्या: आपको पढ़ाई में यदि किसी भी प्रकार की कठिनाईयां आ रही है तो सरस्वती पूजा के बाद पुस्तकें, कलम, पेंसिल आदि का दान करना चाहिए।
 
तुला: आपको वाणी से जुड़ी कोई समस्या हैं तो माता सरस्वती की पूजा के बाद सफेद वस्त्र का दान करें।
 
वृश्चिक: आपको किसी कार्य में सपलता प्राप्त करना हो तो सरस्वती पूजा के दौरान माता के चरणों में लाल रंग का कलम अर्पित करना चाहिए।
 
धनु: आपको स्मृति दोष है या याददाश्त आपकी कमजोर है, उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं या आपमें निर्णय लेने की क्षमता कमजोर है तो माता सरस्वती को बेसन के लड्डू का भोग लगाना कर लाल रंग का पेन और पीले रंग की मिठाई उन्हें अर्पित करें।
 
मकर: आपको शिक्षा में सफलता अर्जित करना है या बुद्धिबल बढ़ाना है तो सरस्वती पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद या निर्धन व्यक्ति को चावल या अनाज का दान करना चाहिए। 
 
कुंभ: आपको आत्मविश्‍वास बढ़ना है और शिक्षा में सफलता अर्जित करना है तो माता सरस्वती की पूजा के बाद विद्या से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए। जैसे गरीब बच्चों में स्कूल बैग, कॉपी, पेन, पेंसिल और दूसरी जरूरी चीजें दान करें।
 
मीन: आपको करियर संबंधी समस्या का निवारण करना है तो आप माता सरस्वती पूजा के दिन पीले रंग की मिठाई का भोग लगा सकते हैं या पीले वस्त्र का दान कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

अगला लेख