Hanuman Chalisa

September 2025: सितंबर माह में कैसा रहेगा भारत का भविष्य, क्या रहेगी राजनीतिक उठापटक

WD Feature Desk
बुधवार, 10 सितम्बर 2025 (12:19 IST)
September 2025 calendar: पिशाच योग, खप्पर योग, षडाष्टक योग, समसप्तक योग सहित कई अशुभ योग के चलते वर्ष 2025 अब तक घटना और दुर्घटनाओं से भरा वर्ष रहा है। वर्तमान में भी खप्पर योग, षडाष्टक योग और समसप्तक योग बना हुआ है। इसी बीच सितंबर में ग्रह नक्षत्र का गोचर देश और दुनिया में मिलेजुले घटनाक्रम को जन्म देगा। आओ जानते हैं सितंबर 2025 के ग्रह गोचर और व्रत त्योहारों की लिस्ट।
 
सितंबर माह 2025 ग्रह गोचर: Planet transit in September 2025:-
1. शनि: वर्तमान में शनि ग्रह गुरु की मीन राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं जो पूरे सितंबर माह इसी अवस्था में रहेंगे।
2. बृहस्पति: बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में अतिचारी हैं जो देश और दुनिया के लिए सही नहीं हैं। यह 8 साल तक अतिचारी रहेंगे।
3. राहु: छाया ग्रह राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहा है।
4. केतु: छाया ग्रह केतु सिंह राशि में गोचर कर रहा है।
5. मंगल: मंगल ग्रह 13 सितंबर तक कन्या राशि में रहने के बाद तुला में गोचर करेगा।
6. बुध: बुध ग्रह 15 सितंबर तक सिंह राशि में रहने के बाद कन्या राशि में गोचर करेगा।
7. शुक्र: शुक्र ग्रह कर्क राशि में रहने के बाद 15 सितंबर तक सिंह राशि में प्रवेश करेगा।
8. सूर्य: सूर्य ग्रह सिंह राशि में रहने के बाद 17 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करेगा।
 
ग्रह गोचर: इस माह 4 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। बुध, सूर्य, मंगल और शुक्र। सूर्य के गोचर भारत का दुनिया में प्रभुत्व बढ़ेगा। बुध के गोचर से देश में आत्मनिर्भरता और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। घरेलू बाजार में रोनक लौटेगी। शुक्र के गोचर से भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मंगल के गोचर से थोड़ी बहुत परेशानी खड़ी हो सकती है। इससे घटना दुर्घटना और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ सकती है।
 
राजनीतिक स्थिति: देश और दुनिया में पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ेगी लेकिन भारत में उनको लेकर असंतोष की स्थिति बनी रहेगी। पार्टी के भीतर भी नरेंद्र मोदी को लेकर लोगों में दुविधा रहेगी। विपक्ष बड़े स्तर पर अपने आंदोलन को बढ़ा सकता है। राजनीतिक उथल पुथल के बीच भारत की आर्थिक स्थिति अच्‍छी रहेगी। केंद्र और राज्य में सत्ता पक्ष में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल गोचर अलर्ट: 2 साल बाद मेष राशि में एंट्री से बदल सकती है दुनिया की दशा और दिशा

सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में, 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम

क्या आपकी कुंडली में है गंडमूल दोष? तुरंत करें ये 5 असरदार उपाय

बुध का मेष राशि में गोचर: इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व कब मनाया जाएगा, क्या है इसका महत्व?

सभी देखें

नवीनतम

02 May Birthday: आपको 2 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

ग्रहों का नक्षत्र गोचर काल क्या है? जानिए इसकी अवधि और प्रभाव

11 मई 2026 का महागोचर: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पीछे मुड़कर देखने की नहीं पड़ेगी जरूरत

वास्तु अलर्ट: क्या आपका बेडरूम किचन के ठीक ऊपर है? संभल जाइए, वरना...

अगला लेख