Hanuman Chalisa

शुक्र परिवर्तन : 27 फरवरी को रोमांस और कला के ग्रह शुक्र मकर राशि में, क्या होगा 12 राशियों की जिंदगी में

Webdunia
बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (06:59 IST)
Venus transit 2022 : शुक्र ग्रह 27 फरवरी 2022 रविवार को मकर राशि में गोचर करेंगे। यहां पहले से ही शनि ग्रह विराजमान हैं। इसके बाद 27 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और इसके बाद 23 मई को मेष राशि में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने से 12 राशियों ( 12 zodiac signs Astrology) का क्या होगा राशिफल, आओ जानते हैं।
 
 
मेष (Aries): शुक्र आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और नौकरी में वेतनवृद्धि के योग बनाएगा। आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे और धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।
 
वृषभ (Taurus): शुक्र आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
 
 
मिथुन (Gemini): शुक्र आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। परिवार में कलेश हो सकता है। आपको अचानक से धन लाभ होगा या अचानक से धन का नुकसान भी हो सकता है। घटना दुर्घटना से बचकर रहें। पत्नि की सेहत का ध्यान रखें।
 
कर्क (Cancer): शुक्र आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। कार्य क्षेत्र में चुनौति का सामना करना पड़ सकता है परंतु आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आपको धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन अच्‍छा गुजरेगा।
 
 
सिंह (Leo): शुक्र आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहा है। आपको शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर किसी के भी साथ वाद-विवाद हो सकता है। पति पत्नि अपने वाद-विवाद सुलझा लें अन्यथा पछताएंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
Venus Remedies
कन्या (Virgo): शुक्र आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से मिलेजुले परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकारीपेशा है तो पदोन्नति और आय वृद्धि की संभावना है। व्यापारी हैं तो संतुष्टिदायक लाभ होगा।
 
 
तुला (Libra): शुक्र आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर कर रहा है। व्यवसायिक दृष्टि से यह गोचर शुभ है। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल बनेगा। हालांकि नौकरी के सिलसिले या व्यापार के सिलसिले में परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। 
 
वृश्चिक (Scorpio): शुक्र आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। आपके लिए यह गोचर शुभ है। करियर और व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी में अच्छी स्थिति रहेगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे। भाई बहनों से संबंधों में सुधार होगा।
 
 
धनु (Sagittarius): शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से पारिवारिक सुख बढ़ने के साथ ही धन समृद्धि में भी बढ़ोतरी होगी। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी या व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
मकर (Capricorn) : शुक्र आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर कर रहा है। आपके लिए यह गोचर बेहद ही ज्यादा शुभ रहने वाला है। दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में सुख और समृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी।
 
 
कुंभ (Aquarius): शुक्र आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान गृहस्थ जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। हालांकि आर्थिक दृष्टि से यह गोचर शुभ नहीं है।
 
मीन (Pisces): शुक्र आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर कर रहा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में सकारात्मकता और करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। घर परिवार में भी माहौल अच्‍छा बनेगा। रिश्तों में सुधार होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

19 May Birthday: आपको 19 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

ज्येष्ठ मास 2026 का तीसरा बड़ा मंगल: ये 5 अचूक उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और बजरंगबली की कृपा

3rd Bada Mangal 2026: तीसरे बड़े मंगल पर राशि अनुसार करें ये 12 उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट

Numerology Horoscope 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (18 से 24 मई), आपके अंक बता रहे हैं भविष्य की दिशा

अगला लेख