Hanuman Chalisa

27 फरवरी से राशि बदलेंगे शुक्रदेव, इन 6 राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन

Webdunia
बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (14:40 IST)
Venus zodiac change 2022
Venus transit 2022 : शुक्र ग्रह 27 फरवरी 2022 रविवार को मकर राशि में गोचर करेंगे। यहां पहले से ही शनि, बुध और मंगल ग्रह विराजमान हैं। इसके बाद 27 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और इसके बाद 23 मई को मेष राशि में गोचर करेंगे। अर्थात चारग्रही योग बन रहे हैं। शुक्र ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करने से 6 राशियों ( 6 zodiac signs Astrology) के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल, आओ जानते हैं।
 
 
मेष (Aries): शुक्र आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और नौकरी में वेतनवृद्धि के योग बनाएगा। आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे और धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।
 
वृषभ (Taurus): शुक्र आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
 
 
तुला (Libra): शुक्र आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर कर रहा है। व्यवसायिक दृष्टि से यह गोचर शुभ है। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल बनेगा। हालांकि नौकरी के सिलसिले या व्यापार के सिलसिले में परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। 
 
धनु (Sagittarius): शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर से पारिवारिक सुख बढ़ने के साथ ही धन समृद्धि में भी बढ़ोतरी होगी। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी या व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
 
मकर (Capricorn) : शुक्र आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर कर रहा है। आपके लिए यह गोचर बेहद ही ज्यादा शुभ रहने वाला है। दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में सुख और समृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी।
 
मीन (Pisces): शुक्र आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर कर रहा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में सकारात्मकता और करियर में उन्नति देखने को मिलेगी। घर परिवार में भी माहौल अच्‍छा बनेगा। रिश्तों में सुधार होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख