26 दिसंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : दूर से बुरी खबर मिल सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब से तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। परिवार के सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय भविष्य में लाभ देगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। फालतू खर्च होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर शांति रहेगी। जोखिम न लें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। बेरोजगारी दूर होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी समस्या का हल मिल सकता है। समय पर सभी काम पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। समय पर कार्य न होने से तनाव रहेगा। दूसरे आप से अधिक अपेक्षा करेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। आय बनी रहेगी। विवाद से बचें। किसी की बातों में न आएं। विवेक से कार्य करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों पर अधिक व्यय होगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यसिद्धि होगी। नए अनुबंध होने से प्रसन्नता रहेगी। पूंजी की व्यवस्था होने से कार्य में गति आएगी। भाइयों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी। निवेश सोच-समझकर करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्य की अधिकता रह सकती है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट के कार्य सोच-समझकर करें। किसी की बातों में न आएं। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। आवश्यक वस्तु समय पर न मिलने से तनाव रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। समय पर ठीक निर्णय ले पाएंगे। धैर्य रखें। समय सुधरेगा। आय बनी रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। 
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। मन की चंचलता बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय प्रसन्नतादायक व्यतीत होगा। विवाद से क्लेश हो सकता है। जोखिम न उठाएं। जल्दबाजी से बचें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय हो सकता है। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि संभव है। चोट व रोग से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। धन संचय में वृद्धि होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि के प्रयोग से बड़ी समस्या का हल कर पाएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य को अनदेखा न करें। धनार्जन होगा।

ALSO READ: 24 से 30 दिसंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए माह का अंतिम दिन, जानें 30 अप्रैल का राशिफल

30 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

अगला लेख