Biodata Maker

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल

WD Feature Desk
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 (17:06 IST)
Monthly Rashifal November 2025: नवंबर का महीना आपके जीवन में कई बदलाव और नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, प्रत्येक राशि के लिए यह समय चुनौतियों और अवसरों का मिश्रण होगा। आइए जानते हैं आपके लिए नवंबर का महीना क्या संकेत दे रहा है। यहां पढ़ें नवंबर 2025 राशिफल के अंतर्गत 12 राशियों का मासिक भविष्यफल हिंदी में....ALSO READ: भविष्यवाणी: 7 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच बचकर रहें, विमान से संबंधित घटना के बन रहे हैं योग
 
1. मेष राशिफल नवंबर 2025 (Aries Horoscope)
 
मेष राशि वालों के लिए नवंबर 2025 के महीने करियर में स्थिरता और नए अवसर मिलेंगे। मेहनत का फल आपको मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम जीवन में संवाद से समस्याएं हल होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, हल्की-फुल्की बीमारी हो सकती है। करियर में सकारात्मक बदलाव होंगे। नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम जीवन में सुधार होगा। माता का स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। उपाय के रूप में गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें और हनुमान जी को प्रसाद अर्पित करें। 
 
2. वृषभ राशिफल नवंबर 2025 (Taurus Horoscope)
 
वृषभ राशि वालों के लिए नवंबर 2025 पारिवारिक सुख और शांति का माह होगा। करियर में थोड़ा संघर्ष रहेगा, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। धन की दृष्टि से समय बेहतर है, पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी बन सकती है, संवाद बनाए रखें। स्वास्थ्य में पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। इस माह पारिवारिक सुख मिलेगा। कई लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप सफल होंगे। नौकरीपेशा इस माह धन के मामलों में सावधानी रखें। प्रेम जीवन में तालमेल जरूरी है। परिवारजन का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उपाय के लिए इस माह गाय को हरी घास खिलाएं। 
 
3. मिथुन राशिफल नवंबर 2025 (Gemini Horoscope)
 
मिथुन राशि आपके लिए नवंबर का महीना नए विचारों और योजनाओं का है। करियर में रचनात्मकता से सफलता मिलेगी। धन प्रबंधन पर ध्यान दें, अनावश्यक खर्च से बचें। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे, पुराने विवाद सुलझेंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, तनाव से बचाव जरूरी है। करियर में नई सोच से सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इस माह संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। आपको सलाह दी जाती है कि नवंबर 2025 के दिनों में दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा। उपाय के रूप में तुलसी का पौधा लगाएं या जल अर्पित करें।ALSO READ: Sun Transit in Libra 2025: सूर्य का तुला राशि में गोचर, 8 राशियों के लिए अशुभ, करें उपाय
 
4. कर्क राशिफल नवंबर 2025 (Cancer Horoscope)
 
कर्क राशि के लिए नवंबर 2025 में करियर में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में समझदारी और धैर्य जरूरी है। संतान को स्वास्थ्य में सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है। घर-परिवार में भी नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घर में शिशु का आगमन हो सकता है, जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि कारोबारी है तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश से भी फायदा इस महीने मिल सकता है। उपाय के रूप में शनिवार को काले तिल दान करें।
 
5. सिंह राशिफल नवंबर 2025 (Leo Horoscope)
 
सिंह राशि वाले नवंबर के महीने आप अपने काम में उत्कृष्टता दिखाएंगे। आपके लिए इस माह आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी, बड़े निवेश के लिए समय उपयुक्त है। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। स्वास्थ्य में जोड़ों का ध्यान रखें। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल होगी। व्यापारियों की धन की स्थिति मजबूत बनेगी। इस माह घर के बुजुर्गों की सेहत पर अधिक ध्यान देना पड़ सकता है। उपाय के लिए सूर्य देव को जल अर्पित करें और 'ॐ सूर्याय नमः' का जाप करें। कुल मिलाकर माह अच्छा कहा जा सकता है।
 
6. कन्या राशिफल नवंबर 2025 (Virgo Horoscope)
 
कन्या राशि वाले जातकों के लिए नवंबर माह में करियर में कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां आ सकती हैं, लेकिन आपका धैर्य और मेहनत आपको सफलता दिलाएगा। नौकरीपेशा की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन में नए रिश्ते बन सकते हैं। माता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन हल्की थकान हो सकती है। व्यापारी वर्ग में कुछ कठिनाइयां आएंगी लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना भी बन सकती है। उपाय के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। 
 
7. तुला राशिफल नवंबर 2025 (Libra Horoscope)
 
तुला राशि के लिए नवंबर 2025 में कारोबार में साझेदारी और सामाजिक संबंधों में सफलता का योग है। कई क्षेत्रों से धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है, अत: मानसिक तनाव से बचें। बाहरी सामाजिक संबंध मजबूत होने से आप छा जाएंगे। नौकरीपेशा वर्ग को इस महीने तरक्की के नवीन अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। उपाय के रूप में सफेद वस्त्र दान करें। 
 
8. वृश्चिक राशिफल नवंबर 2025 (Scorpio Horoscope)
 
वृश्चिक राशि के लिए नवंबर 2025 में करियर के क्षेत्र में किए गए गुप्त प्रयास सफल होंगे। कारोबारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम तथा पारिवारिक जीवन में भावनात्मक मजबूती आएगी। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उच्च रक्तचाप नियंत्रित रखें। नवंबर का महीना ससुराल पक्ष से लाभ दिला सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा, डॉक्टरी सलाह की जरूरत पड़ सकती है। नौकरीपेशा, छात्रों तथा शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को भी इस माह लाभ मिलने की संभावना बन रही है। उपाय: काले तिल और तेल दान करें।ALSO READ: Guru gochar 2025: बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, चमक जाएगी किस्मत
 
9. धनु राशिफल नवंबर 2025 (Sagittarius Horoscope)
 
धनु राशि के लिए इस महीने कारोबारी यात्रा और छात्रों को शिक्षा क्षेत्र से लाभ होगा। नौकरीपेशा के करियर में नवीनता आएगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। घर के बुजुर्ग के स्वास्थ्य में घुटनों का विशेष ध्यान रखें। नवंबर 2025 के दौरान असहाय लोगों को सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे  आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग के काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। उपाय के लिए पीले फूल दान करें। 
 
10. मकर राशिफल नवंबर 2025 (Capricorn Horoscope)
 
नवंबर 2025 मकर राशि के जातकों के लिए मेहनत में सफलता देने वाला साबित होता। करियर तथा कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में अपार धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में समझदारी रखने से रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में रीढ़ की हड्डी का ध्यान रखें। अचानक अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। नौकरीपेशा को कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। चिंता तथा तनाव भी इस माह बने रहेंगे। नवीन प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। आपका पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
 
11. कुंभ राशिफल नवंबर 2025 (Aquarius Horoscope)
 
कुंभ राशि के जातकों के लिए नवंबर 2025 में नई सोच और इनोवेशन से सफलता मिलेगी। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। इस महीने आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य में आंखों और मानसिक थकावट से सावधान रहें। कारोबारियों के अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। इस समयावधि में परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। पक्षियों को दाना खिलाना शुभ रहेगा। 
 
12. मीन राशिफल नवंबर 2025 (Pisces Horoscope)
 
मीन राशि वालों के लिए नवंबर 2025 में रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन रोमांटिक बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर आंखों का। इस माह करियर में सकारात्मक बदलाव होंगे। नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, इससे आपकी मेहनत रंग लाएगी। इस समय निवेश सोच-समझकर करें। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। कहीं से अचानक दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य को इस माह टालें। उपाय के लिए केसर मिला जल सूर्य को अर्पित करें। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Shukra gochar 2025: शुक्र का तुला राशि में गोचर, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Guru Nanak Jayanti: 2025 में गुरुपर्व कब है?

Dev uthani ekadashi puja: देवउठनी एकादशी पर चौकी कैसे बनाएं

Dev Uthani Ekadashi 2025: देव उठनी एकादशी की पूजा और तुलसी विवाह की संपूर्ण विधि

Tulsi vivah 2025: देव उठनी एकादशी पर क्यों करते हैं तुलसी विवाह?

Dev diwali 2025 date: देव दिवाली कब है, क्या करते हैं इस दिन, क्या है इसका महत्व

सभी देखें

नवीनतम

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल

Dev Diwali 2025: देव दिवाली पर 5 जगहों पर करें दीपदान, देवता स्वयं करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान

Shukra gochar 2025: शुक्र का तुला राशि में गोचर, 2 राशियों को रहना होगा सतर्क

Guru gochar 2025: बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, चमक जाएगी किस्मत

Dev Uthani Ekadashi Wedding Muhurat: देव उठनी एकादशी 2025 विवाह मुहूर्त है या नहीं?

अगला लेख