rashifal-2026

अमृतसर रेल हादसा: 'डेढ़ साल की नूर मेरी गोद में थी, भीड़ ने उसे कुचल दिया'

Webdunia
शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (11:42 IST)
- रविंदर सिंह रॉबिन (अमृतसर से बीबीसी हिंदी के लिए)
 
'मेरी बेटी अनु अपनी ससुराल फगवाड़ा से दशहरे के लिए ही अमृतसर आई थी।' 'अनु की डेढ़ साल की बेटी नूर...मेरी प्यारी सी धेवती, मेरी गोद में थी।'
 
 
'हम रेलवे ट्रैक पर नहीं थे। उससे अलग खड़े थे। पटाखे चले तो नूर खुशी में झूम रही थी। पता ही नहीं था कि ये खुशी मातम में बदल जाएगी।' अमृतसर के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कीमती लाल जब मुझे दशहरा मेले के दौरान हुए हादसे का हाल बयान कर रहे थे तो उनकी आंखों में आंसू थे।
 
 
15 मिनट पहले ही उन्हें जानकारी मिली थी कि हादसे में उनकी बेटी अनु और धेवती नूर दोनों की मौत हो गई। कीमती लाल को भी चोटें आई हैं और वो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।
 
 
दशहरा मेले के दौरान जोड़ा फाटक के करीब शुक्रवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से 62 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस हादसे में 150 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।
 
 
कीमती लाल कहते हैं कि वो और उनकी बेटी ट्रेन की चपेट में नहीं आए। वो बताते हैं, "हम ट्रैक पर नहीं थे। अलग खड़े थे। भगदड़ हुई तो लोगों ने हमें कुचल दिया।"
 
 
बरसों से इस मेले में आते रहे कीमती लाल कहते हैं कि उन्हें अंदाज़ा भी नहीं था कि इस बार मेले में आने की इतनी बड़ी कीमत चुकानी होगी। इसी हादसे में घायल हुईं सपना भी गुरुनानक अस्पताल में भर्ती हैं। वो अपनी बहन के साथ मेला देखने पहुंचीं थीं। उनकी बहन की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सपना के सिर पर चोट लगी है और वो अभी सदमे में हैं।
 
ट्रेन आने का पता नहीं लगा
घटना को याद करते हुए उन्होंने बताया, "जहां रावण दहन हो रहा था, हम वहां से दूर थे। रेलवे ट्रैक के पास एक एलईडी लगा था। हम उस पर रावण दहन देख रहे थे। रेलवे ट्रैक से तीन ट्रेन गुजर चुकी थीं। लेकिन जब ये ट्रेन आई तो पता ही नहीं चला।"
 
 
गुरुनानक अस्पताल में करीब 70 को लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। लोग अपने रिश्तेदारों को खोजने के लिए अस्पताल का रुख कर रहे थे। अस्पताल के मुर्दाघर के पास भारी भीड़ बनी हुई थी । हादसे में करीबियों को गंवाने वाले लोगों की वहां कतारें देर रात तक लगी रहीं। अपनों को खोजने आए लोग रो रहे थे। अब भी मुर्दाघर में करीब 25 शव हैं।
 
 
आगे आए मददगार
इस बीच मदद के लिए भी लोग आगे आते दिखे। आम लोग घायलों को खून देने के लिए पहुंचने वालों का तांता लगा रहा। कई लोग घायलों और उनके परिजन के लिए खाना भी लेकर आए। गंभीर हालत वाले मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजा गया है। मरीजों को सिविल अस्पताल और दूसरे निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 
 
गुरुनानक अस्पताल में हमें हृदयेश भी मिले। ट्रेन की चपेट में आकर उनके भाई घायल हो गए हैं। हृदयेश के मुताबिक उनके भाई कई साल से यहां मेला देखने आते थे।
 
किस्मत ने बचा लिया
अपनी घायल पत्नी की देखभाल कर रहे पवन भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। वो भी रेलवे ट्रैक पर मौजूद थे। पवन बताते हैं, "मेरी बेटी मेरे कंधे पर बैठी थी। पत्नी ने मेरा एक हाथ थामा हुआ था। हम रेलवे ट्रैक पर ही खड़े थे।"
 
 
वो बताते हैं कि हादसे के कुछ वक्त पहले एक ट्रेन गुजरी और ट्रैक पर खड़े लोगों ने उसे रास्ता दे दिया। थोड़ी ही देर में दूसरी ट्रेन भी आ गई। पवन बताते हैं, "मेरी पत्नी भी ट्रेन की चपेट में आ जाती लेकिन मैंने हाथ पकड़कर उसे खींच लिया। उसे गिरने से चोट आई हैं। मैं भी गिर गया और आंखों के आगे अंधेरा छा गया।"
 
 
हालांकि, पवन ख़ुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि वो और उनका परिवार जीवत बच गया। वो कहते हैं कि उनकी पत्नी के जख़्म भी भर जाएंगे लेकिन कई लोगों को इस हादसे ने ऐसी चोट दी है, जो ताउम्र बनी रहेगी।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,001 mAh की 'मॉन्स्टर' बैटरी और 6500 निट्स ब्राइटनेस के साथ मचाएगा तहलका

redmi note 15 pro 5g: 200MP कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग और 6580mAh की बैटरी, 3000 का कैशबैक ऑफर, जानिए क्या है कीमत

Apple iPhone 17e : सस्ते iPhone की वापसी, एपल के सबसे किफायती मॉडल के चर्चे

Vivo X200T : MediaTek Dimensity 9400+ और ZEISS कैमरे वाला वीवो का धांसू स्मार्टफोन, जानिए क्या रहेगी कीमत

iPhone पर मिल रही बंपर छूट, कम कीमत के साथ भारी डिस्काउंट

अगला लेख