Hanuman Chalisa

Quarantine Beauty Tips: 7 दिनों के लिए 7 फेस पैक, त्वचा में लाएं गजब का निखार

Webdunia
लॉकडाउन का समय चल रहा है। हम सभी अपने परिवार के साथ हैं और परेशान होने की बजाय यह समय इसे खुद की देखभाल में लगाएं तो ज्यादा बेहतर है। सोचिए  इतना लंबा समय आपको कब मिला, जब आप अपने परिवार के साथ रह पाएं हों? वैसे इस समय का पूरा फायदा उठाते हुए हर दिन आप खुद की देखभाल कीजिए और पहले से भी ज्यादा अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाइए। वो कैसे? आइए हम आपको बताते हैं।
 
इस लेख में हम आपको बताएंगे 7 दिनों के लिए अलग-अलग 7 फेसमास्क, जो आपकी स्कीन में गजब का निखार लाने के लिए बहुत मदद करेंगे और साथ ही आपकी त्वचा में ग्लो को भी बढ़ाएंगे।
 
तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं 7 दिनों के 7 फेसमास्क और इस लॉकडाउन में करते हैं खुद की बेहतरीन देखभाल।
 
सोमवार : हफ्ते के पहले दिन रात के समय आप गुलाब जल, बेसन व मलाई का उबटन लगा सकती हैं। इन सभी को समान मात्रा में मिला लें। तैयार लेप को रात में सोने से पहलें चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के बाद चेहरा गुनगुने पानी से साफ कर लें।
 
मंगलवार : इस दिन आप शहद, दही और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर रख लें। अब अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद तैयार लेप को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के बाद  पानी से चेहरा साफ कर लें। यह लेप आपके चेहरे को सॉफ्ट रखने में मदद करेगा। लेकिन ध्यान रखें कि इस लेप का इस्तेमाल रात में सोने से पहले ही करना बेहतर होता है।
 
बुधवार : इस दिन आप एलोवेरा के जेल में एक विटामिन-ई की कैप्सूल लेकर इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। रात में सोने से पहले इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। आप चाहे तो इसे लगाकर सो भी सकती हैं।
 
गुरुवार : आप भीगे हुए बादाम को अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें दूध या मलाई मिलाकर अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट रखने के बाद साफ पानी से चेहरा साफ कर लें। (बादाम को रातभर भिगोकर रखें)
 
शुक्रवार : इस दिन 1 चम्मच मसूर की दाल का पॉवडर, आधा चम्मच हल्दी और मलाई इन्हें समान मात्रा में मिला लें और अपने पूरे चेहरे पर लगाकर रख दें। अब सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें।
 
शनिवार : इस दिन शक्कर और नींबू को मिलाकर पहले अपने चेहरे पर स्क्रब कर लें। अब आप चेहरा साफ कर लें। अपने चेहरे को अच्छे से सुखाने के बाद अब मलाई और नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर फेस पैक तैयार कर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट रखने के बाद चेहरा साफ कर लें। इसके बाद एक रूई लेकर एक बार अपने पूरे चेहरे को एक बार साफ कर लें।
 
रविवार : टमाटर का रस और बेसन तथा मलाई इन दोनों को समान मात्रा में मिलाकर फेस पैक तैयार करें। सूखने के बाद चेहरा धो लें।
 
सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करते हुए ब्यूटी के साथ-साथ अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। अपने आस-पास सफाई बनाए रखें। परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसके लिए जागरूक करें। ध्यान रहे, हमारी समझदारी हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख