बिहार चुनाव के लिए NDA में सीटों का बंटवारा, JDU 122, BJP 121

Webdunia
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (17:33 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly election 2020) के लिए जदयू (JDU) और भाजपा (BJP) के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। इस बार जदयू के मुकाबले भाजपा ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है।
 
राज्य के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में जदयू 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि इसमें से 7 सीटें जदयू जीतनराम मांझी की पार्टी हम को देगा। 
 
भाजपा के खाते में 121 सीटें रहेंगी। बताया जा रहा है कि भाजपा की छोटे दलों से बातचीत चल रही है। अत: इनमें से कुछ सीटें भाजपा उन्हें दे सकती है। इस बार रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा एनडीए गठबंधन का हिस्सा नहीं है।
 
एलजेपी से जुड़े सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि कोई कुछ भी कहे हमें इससे कोई मतलब नहीं है। वहीं, बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए में वही रहेगा जो नीतीशजी को अपना नेता मानेगा। 
 
दूसरी ओर,‍ चिराग पासवान ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार बनते ही नीतीश सरकार के घोटालों की जांच की जाएगी और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

अगला लेख