Hanuman Chalisa

बिहार चुनाव में SIR ने कर दिया खेल, यह क्या बोल गए अखिलेश?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 (16:37 IST)
Akhilesh Yadav News : बिहार विधानसभा चुनाव में आज मतगणना का दौर जारी है। बिहार के चुनाव परिणामों के रुझानों ने विपक्षी दलों के खेमे में हलचल पैदा कर दी है। चुनाव के परिणामों ने महागठबंधन को जोरदार झटका दिया है, जहां एनडीए बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का चुनावी नतीजों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनौती देते हुए कहा है कि जो खेल बिहार में खेला गया है, वो उत्तर प्रदेश में नहीं हो पाएगा। महागठबंधन के तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने SIR का विरोध करते हुए राज्य में यात्रा निकाली थी।
 
खबरों के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव में आज मतगणना का दौर जारी है। बिहार के चुनाव परिणामों के रुझानों ने विपक्षी दलों के खेमे में हलचल पैदा कर दी है। चुनाव के परिणामों ने महागठबंधन को जोरदार झटका दिया है, जहां एनडीए बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का चुनावी नतीजों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।
ALSO READ: बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?
पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनौती देते हुए कहा है कि जो खेल बिहार में खेला गया है, वो उत्तर प्रदेश में नहीं हो पाएगा। यादव सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए महागठबंधन की हार का जिम्मेदार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और भारतीय जनता पार्टी को ठहराया है। उन्होंने विपक्षी खेमे के लिए एक नई रणनीति की भी घोषणा की।

अखिलेश ने कहा कि सीसीटीवी की तरह अब पीडीए प्रहरी भाजपा के मंसूबों को नाकाम करेगा। सपा अध्यक्ष ने भाजपा को राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भाजपा छल बताया है। बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना का दौर जारी है। अभी तक के रुझानों में एनडीए बढ़त बनाए हुए है, वहीं महागठबंधन 50 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पा रही है आरजेडी और कांग्रेस के महा गठबंधन को करारा झटका मिल रहा है यानी एनडीए को बड़ा बहुमत मिलता दिख रहा है।
<

बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।…

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 14, 2025 >
अखिलेश ने कहा कि भाजपा का ये खेल अब पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में सफल नहीं होगा। इससे पहले भी अखिलेश यादव एसआईआर के खिलाफ बयान देते रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा था कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में आधार की मान्यता के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची स्पष्ट नहीं है।
ALSO READ: Election Updates: कौन बनेगा बिहार का 'बॉस', क्या टूट सकती है नीतीश कुमार की पार्टी
गौरतलब है कि चुनाव आयोग की तरफ से वोटर लिस्ट को लेकर चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR पर विपक्ष शुरुआत से हमलावर है। विपक्षी दलों का कहना है कि SIR के जरिए चुनाव आयोग, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के लिए वोट चोरी कर रहा है। महागठबंधन के तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने SIR का विरोध करते हुए राज्य में यात्रा निकाली थी।
ALSO READ: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के 4 बड़े कारण, तेजस्वी को राहुल से दोस्ती करना पड़ा भारी
उल्‍लेखनीय है कि 2020 के चुनाव में 243 सीटों में से एनडीए के खाते में 126 सीटें गईं तो महागठबंधन के हिस्से में 110 सीटें आईं। 8 सीट अन्य दलों के कब्जे में गई, जिसमें असदद्दीन ओवैसी की AIMIM को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को सबसे अधिक 75 सीटों पर जीत मिली तो भाजपा के हिस्से में 74 सीटें आईं और वह दूसरे नंबर की पार्टी बनी।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

भाजपा का टूटेगा सपना, नीतीश की चमकेगी किस्मत, RJD सबसे बड़ा दल!

Delhi Blast : कैसे फेल हो गया डॉ. उमर नबी का प्लान, 6 दिसंबर को कैसे और कहां करना चाहता था विस्फोट

दिल्ली धमाका केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरीदाबाद में मिली लाल कार, आखिर क्या है इस कार का रहस्य

भूटान से लौटते LNJP अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से मिले

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 : दलीय स्थिति

सुर से लेकर सत्‍ता तक पहुंचने वाली मिथिला की आवाज, जानिए कौन हैं मैथिली ठाकुर?

Bihar election result 2025 : मुकेश सहनी देख रहे थे डिप्टी CM बनने का सपना, पार्टी का इतना बुरा हाल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

LIVE: Bihar Election Result 2025 तेजस्वी ने राघोपुर में बढ़त बनाई, महुआ में बड़े भाई तेजप्रताप की हालत खराब