Dharma Sangrah

मोकामा में ललन सिंह को महंगा पड़ा बयान, दर्ज हुई FIR

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 नवंबर 2025 (14:23 IST)
FIR against LalanSingh : बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 141 सीटों पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ललन सिंह को एक बयान खासा महंगा पड़ गया। उन पर गरीब वोटरों को धमकाने के मामले में FIR दर्ज की गई है। ALSO READ: ललन सिंह ने गरीबों पर कह दी ऐसी बात, वायरल वीडियो पर मचा बवाल, चुनाव आयोग पर भी उठे सवाल
 
पटना डीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि जिला प्रशासन, पटना द्वारा वीडियो निगरानी टीम के वीडियो फुटेज की जांच की गई। जांच के बाद इस मामले में ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
<

जिला प्रशासन, पटना द्वारा वीडियो निगरानी टीम के वीडियो फुटेज की जांच की गई। जांचोपरांत इस मामले में श्री ललन सिंह उर्फ श्री राजीव रंजन सिंह के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।@CEOBihar @ECISVEEP pic.twitter.com/NVtIPpE3O8

— District Administration Patna (@dm_patna) November 4, 2025 >
ललन सिंह ने कहा कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है। घर में बंद कर देना है। अगर ज्यादा हाथ पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जा कर वोट गिराने देना है। बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

राजद और कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर इस मामले में चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे। दोनों ही दलों ने ललन सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
 
मोकामा में जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने ही उनके चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। यहां अनंत सिंह का मुकाबला जदयू प्रत्याशी वीणा सिंह और जनसुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी से है। मोकामा में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। यहां 6 नवंबर को मतदान होगा। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दुनिया के देशों में परमाणु हथियारों की होड़, ट्रंप ने कहा- फिर शुरू करेंगे परीक्षण, क्या पाकिस्तान बना रहा है टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन्स

e-Aadhaar App : आधार में एड्रेस, जन्म तारीख या मोबाइल नंबर में करेक्शन को कैसे बना देगा आसान, समझिए

राजस्थान में दूसरा बड़ा हादसा, बेकाबू डंपर ने कई गाड़ियों को रौंदा, 14 लोगों की मौत, 40 घायल

तेलंगाना बस-ट्रक हादसा, जो बच गए उन मुसाफिरों ने बताई मौत की खौफनाक दास्‍तां, सुनकर फट जाएगा कलेजा

क्या यूक्रेन को मिलेगी अमेरिका से टॉमहॉक मिसाइल? क्या है राष्ट्रपति ट्रंप का रुख

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने रील को बताया 21वीं सदी का नशा, कहा आम बिहारी सड़े पानी में नहाने को मजबूर

तेजप्रताप और तेजस्वी की जंग तेज, बड़े का छोटे भाई पर निशाना, कहा- चुनाव के बाद मिलेगा...

ललन सिंह ने गरीबों पर कह दी ऐसी बात, वायरल वीडियो पर मचा बवाल, चुनाव आयोग पर भी उठे सवाल

थरूर ने बढ़ाई महागठबंधन की मुश्किल, वंशवाद को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

चरमपंथी कहने पर तेजस्वी पर भड़के ओवैसी, एक स्पेलिंग लिखने की दे डाली चुनौती