Hanuman Chalisa

07 November Birthday: आपको 7 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
गुरुवार, 6 नवंबर 2025 (18:16 IST)
07 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, क्यों नहीं करते हैं इस दिन विवाह?
 
आपका जन्मदिन: 7 नवंबर
 
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
 
शुभ वर्ष : 2026
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
 
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। 
 
कारोबार: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (Sir C. V. Raman): भारत के एक महान भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता।
 
कमल हासन (Kamal Haasan): भारतीय सिनेमा के एक बहुमुखी अभिनेता, फिल्म निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक और पार्श्व गायक।
 
बिपन चंद्र पाल (Bipin Chandra Pal): भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक।
 
अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty): दक्षिण भारतीय फिल्मों, विशेष रूप से तेलुगु और तमिल सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री।
 
नंदिता दास (Nandita Das): एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और निर्देशक, जो अपनी सामाजिक रूप से जागरूक फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

ALSO READ: Utpanna Ekadashi 2025: उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानिए महत्व

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख