Hanuman Chalisa

12 November Birthday: आपको 12 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
मंगलवार, 11 नवंबर 2025 (18:11 IST)
12 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
 
आपका जन्मदिन: 12 नवंबर 
 
अंक ज्योतिष के अनुसार दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।ALSO READ: Kaal Bhairav Jayanti 2025: कालभैरव जयंती पर करें ये 10 खास उपाय, मिलेंगे ये चमत्कारिक लाभ
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
 
व्यापार-नौकरी: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
 
घर-परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। 
 
करियर: किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
सालिम अली (Salim Ali): भारत के एक विश्व प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी (Ornithologist) और प्रकृतिवादी। उन्हें भारत के "पक्षी मानव" (Birdman of India) के नाम से भी जाना जाता है।
 
विशेष: सालिम अली की जयंती को भारत में राष्ट्रीय पक्षी दिवस (National Bird Day) के रूप में मनाया जाता है।
 
अमजद ख़ान (Amjad Khan): हिंदी सिनेमा के एक प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक, जिन्हें मुख्य रूप से फिल्म 'शोले' में गब्बर सिंह के किरदार के लिए जाना जाता है।
 
दिलीप महलानबीस (Dilip Mahalanabis): एक भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatrician) जिन्हें ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट्स (ORS) के उपयोग को अग्रणी बनाने के लिए जाना जाता है, जिसने लाखों लोगों की जान बचाई।
 
बी. एन. सुरेश (B. N. Suresh): भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) के पूर्व निदेशक।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Utpanna Ekadashi Katha Kahani: उत्पन्ना एकादशी व्रत की संपूर्ण पौराणिक कथा कहानी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

Banyan tree worship: वट सावित्री व्रत: बरगद के पेड़ में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें, हर महिला को जानना हैं जरूरी

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मई, 2026)

अगला लेख