Hanuman Chalisa

22 November Birthday: आपको 22 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 (18:16 IST)
22 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 22 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Shani Margi 2025: 28 नवंबर 2025 को शनि चलेंगे मार्गी चाल, 3 राशियों को कर देंगे मालामाल
 
आपका जन्मदिन: 22 नवंबर
 
दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।
 
परिवार: पारिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।
 
बिजनेस: नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
झलकारी बाई (Jhalkaribai): एक वीरांगना जिन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की सेना की महिला शाखा 'दुर्गा दल' की सेनापति थीं और रानी के रूप में उनका वेश धारण करके अंग्रेजों को भ्रमित किया था।
 
सरोज खान (Saroj Khan): हिंदी सिनेमा की एक महान और प्रसिद्ध नृत्य कोरियोग्राफर थीं। उन्हें अक्सर 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी इन इंडिया' कहा जाता है।
 
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan): बॉलीवुड के एक लोकप्रिय अभिनेता।
 
मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav): समाजवादी पार्टी’ के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
 
वालचंद हीराचंद (Walchand Hirachand): भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक, जिन्होंने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स जैसे प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Vastu for Toilet: वास्तु के अनुसार यदि नहीं है शौचालय तो राहु होगा सक्रिय

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

Banyan tree worship: वट सावित्री व्रत: बरगद के पेड़ में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें, हर महिला को जानना हैं जरूरी

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मई, 2026)

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख