सलमान के सामने चुनौती बन कर खड़ा है आमिर और शाहरुख का यह रिकॉर्ड... क्या दबंग 3 निकलेगी आगे?

Webdunia
मंगलवार, 17 दिसंबर 2019 (16:55 IST)
बात जब बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की आती है तो सलमान खान बहुत आगे नजर आते हैं। उनके फैंस फिल्म की रिपोर्ट जाने बिना ही फिल्म के टिकट खरीद लेते हैं और इस तरह से सलमान की फिल्म पहले तीन दिन तो सिनेमाघरों में धूम मचाए रखती है। 
 
इसके बावजूद एक रिकॉर्ड के मामले में सलमान खान बॉलीवुड के दो बड़े खान्स, आमिर और शाहरुख से पीछे नजर आते हैं तो इस पर आश्चर्य ही किया जा सकता है। 
 
बात पहले दिन के कलेक्शन की आती है तो सलमान इन दोनों से पीछे हैं जबकि यह माना जाता है कि सलमान की फिल्में सबसे बेहतरीन ओपनिंग लेती हैं। 


 
तीनों खान की बात की जाए तो पहले दिन के कलेक्शन के मामले आमिर खान सबसे आगे हैं। उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' ने पहले दिन 50.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, हालांकि यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। 


 
दूसरे नंबर पर शाहरुख खान हैं। शाहरुख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने पहले दिन 44.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जो कि किसी भी शाहरुख की फिल्म का पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। 
 
सलमान खान की पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन करने का कीर्तिमान 'भारत' के नाम है। इस फिल्म ने इसी वर्ष 42.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन पहले दिन किया था। 
 
क्या दबंग 3 के जरिये शाहरुख से आगे सलमान निकल पाएंगे? क्या आमिर का भी रिकॉर्ड सलमान तोड़ पाएंगे? चुनौती कठिन है। दबंग 3 बीस दिसम्बर को रिलीज हो रही है और यह दिन वर्किंग डे है इसलिए मुश्किल हो सकती है। 
 
शाहरुख का रिकॉर्ड जरूर सलमान तोड़ सकते हैं, लेकिन आमिर से आगे निकलना आसान बात नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख