करवा चौथ को फिल्मों ने बनाया फैशनेबल

समय ताम्रकर
रविवार, 24 अक्टूबर 2021 (06:45 IST)
आखिर करवा चौथ मनाया ही क्यों जाता है? क्यों स्त्री से ही अपेक्षा की जाती है कि वही अपने जीवन साथी की लंबी उम्र के लिए उपवास रखे? पुरुष क्यों नहीं? यह त्योहार तो तब सार्थक होता जब दोनों ऐसा करते? कहीं न कहीं करवा चौथ स्त्री की कमजोर स्थिति को बयां करता है। 
 
स्त्रियां दिन भर भूखी-प्यासी बैठी रहती हैं और उनका पति इस स्थिति का मजा लेते हुए खाना-पीना जारी रखता है। रात को नाटकबाजी के साथ उपवास खत्म होता है। भू्खे रहने के एवज में किसी-किसी को उपहार मिलता है तो कई स्त्रियां खाली हाथ रह जाती हैं। 
 
कुछ वर्ष पहले करवा चौथ का चलन बहुत ज्यादा नहीं था। फिल्म वालों की निगाह जब इस पर पड़ी तो उन्हें इसमें बहुत दम नजर आया। करवा चौथ को प्यार बढ़ाने वाला पर्व माना गया और इस तरह के घटनाक्रम फिल्मों में रखे गए। 
 
जौहर और चोपड़ा जैसे फिल्मकारों ने करवा चौथ को न केवल अपनी फिल्मों में रखा बल्कि इसे फैशनेबल भी बना दिया। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख के हाथों पानी पीकर काजोल अपना व्रत खोलती है। 
 
कभी खुशी कभी गम में तो ढेर सारे सितारे करवा चौथ त्योहार मनाते नजर आते हैं। इनके दृश्य देख ऐसा लगता है कि यदि पत्नी ने व्रत नहीं रखा तो अगले ही दिन पति के साथ कुछ अनिष्ट हो जाएगा। 
 
हम दिल दे चुके सनम में करवा चौथ के जरिये संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या और सलमान के प्यार को आगे बढ़ाते हुए दिखाया। बागबां में पति-पत्नी की बेबसी इस त्योहार के जरिये दिखाई गई। 
 
यस बॉस, इश्क-विश्क, बीवी नंबर वन में भी यही सब दिखाया गया। व्यापारियों को इसमें बाजार नजर आया और महिलाओं की कमजोरियों का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। 
 
करवा चौथ पर कपड़े, गहने और सजने-संवरने की चीजों की बिक्री अचानक बढ़ जाती है। ब्यूटी पॉर्लर वालों को फुर्सत नहीं रहती। व्रत के बहाने खाली समय को ब्यूटी पार्लर में काटा जाता है। 
 
अब तो होटल बुक होने लगे हैं जहां पर सैकड़ों महिलाएं करवा चौथ का त्योहार मनाती हैं। पतियों से महंगे गिफ्ट की आशाएं रखती हैं। 
 
करवा चौथ अब बड़ा व्यावसायिक रूप ले चुका है और इसमें फिल्मों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। कौन कहता है कि फिल्मों का असर नहीं होता? 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी को 25 साल पूरे, एकता कपूर ने मनाया जश्न

पति पराग त्यागी संग 17 जुलाई को यह बड़ा काम करने वाली थीं शेफाली जरीवाला, निर्देशक ने किया खुलासा

बैल की जगह खुद हल खींच रहे थे बुजुर्ग दंपति, सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

Ramayana Teaser OUT: भगवान राम बने रणबीर कपूर पर क्या भारी पड़े यश, रावण के अवतार में लूटी लाइमलाइट

बॉर्डर 2 से बाहर होने की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने लगाया विराम, फिल्म के सेट से शेयर किया वीडियो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख