Hanuman Chalisa

Housefull 4 के Box Office पर HIT होने के 4 कारण

Webdunia
बुधवार, 6 नवंबर 2019 (06:57 IST)
हाउसफुल 4 की न केवल क्रिटिक्स ने बल्कि कई लोगों ने भी जम कर आलोचना की। जिस दिन फिल्म रिलीज हुई उसी दिन कई लोग सोशल मीडिया पर कहते हुए पाए गए कि हमारे पैसे लौटाइए। ट्रेड पंडितों ने पहले ही दिन कह दिया कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा नहीं है, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। आखिर फिल्म क्यों पसंद की गई? पेश है 4 कारण... 


 
1) हाउसफुल सीरिज का फायदा 
हाउसफुल 4 के पहले हाउसफुल सीरिज की तीन फिल्में प्रदर्शित हो चुकी थी। इन तीनों फिल्मों में किस तरह की बेसिर-पैर कॉमेडी दिखाई गई है ये बात सभी को पता है। इसलिए दर्शक पहले से ही तैयार थे कि वे किस तरह की फिल्म देखने जा रहे हैं। जब वे हाउसफुल 4 देखने पहुंचे तो उन्हें कतई आश्चर्य नहीं हुआ कि क्या दिखाया जा रहा है। वे मानसिक रूप से तैयार थे और उन्हें फिल्म बहुत अच्छी नहीं लगी तो बहुत बुरी भी नहीं लगी। 


 
2) मनोरंजन... सिर्फ मनोरंजन 
हाउसफुल सीरिज की फिल्में इस तरह की बनाई जाती हैं कि हर वर्ग और उम्र के लोगों को पसंद आए। हाउसफुल 4 में भले ही उटपटांग दृश्य हो, लेकिन दर्शकों ने इन्हें मनोरंजक पाया। जब मनोरंजन होता है तो कई गलतियां छिप जाती हैं और यही बात हाउसफुल 4 के साथ हुई। 


 
3) दिवाली वीक 
दिवाली वीक साल में ऐसा समय है जिस पर हर बड़े फिल्म निर्माता की नजर रहती है। कितनी भी बुरी फिल्म हो, जोरदार शुरुआत तो लेती ही है। हाउसफुल 4 को प्रि-दिवाली डेज़ में रिलीज किया गया, इससे ओपनिंग धांसू तो नहीं मिली, लेकिन दिवाली की छुट्टी का लगातार लाभ मिलता रहा और फिल्म ने बुनियाद मजूबत कर ली। दिवाली पर वैसे भी लोग हल्की-फुल्की और कॉमेडी फिल्म देखने के मूड में रहते हैं और इसका पूरा फायदा फिल्म को मिला। 


 
4) अक्षय कुमार का स्टारडम 
अक्षय कुमार का सितारा इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उनकी कमजोर फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। लगातार हिट हो रही है। अक्षय को दर्शक देखना चाहते हैं। उनके स्टारडम ने भी फिल्म की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
 
इन 4 कारणों ने फिल्म की सफलता में खास रोल अदा किया और खबर है कि हाउसफुल 5 की तैयारियां शुरू हो गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान ने गुनगुनाई नई धुन, 'मातृभूमि' के अगले गाने को लेकर बढ़ी उत्सुकता

कानूनी पंचड़े में फंसी 'धुरंधर 2', त्रिमूर्ति फिल्म्स ने इस वजह से दायर किया मुकदमा

बेटे जुनैद के लिए आमिर खान ने उठाई कलम, 'एक दिन' के क्लाइमेक्स को किया री-राइट

प्यार में धोखा खा चुकी हैं सनी लियोनी, शादी के 2 महीने पहले मंगेतर ने तोड़ लिया था रिश्ता

'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' एक्टर माइकल पैट्रिक का निधन, 35 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, MND से लड़ रहे थे जंग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख