Hanuman Chalisa

शिवकुमार शर्मा ने हरिप्रसाद चौरसिया के साथ मिल शिवहरी जोड़ी बनाई, 8 फिल्मों में दिया संगीत और सभी गाने हिट

Webdunia
मंगलवार, 10 मई 2022 (13:27 IST)
मशहूर संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का 10 मई 2022 को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। संतूर वादक के रूप में उनकी लोकप्रियता पूरे विश्व में थी। बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर उन्होंने शिवहरी नामक जोड़ी बनाई और फिल्मों में भी संगीत दिया। चूंकि दोनों कलाकार बहुत ज्यादा व्यस्त रहते थे इसलिए फिल्मों में कम संगीत दे पाए, लेकिन जितने भी उन्होंने गीत संगीतबद्ध किए, यादगार हैं और आज भी गुनगुनाए जाते हैं।
 
13 जनवरी 1938 को जम्मू में जन्मे शिव कुमार शर्मा के पिता गायक थे और उन्होंने ही शिव को गायन और तबला सिखाया। तब शिव की उम्र महज पांच साल थी। 13 साल की उम्र से शिवकुमार शर्मा ने संतूर सीखना शुरू किया और 1955 में मुंबई में पहली बार लोगों के सामने परफॉर्म कर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। 1967 में शिव और हरी ने मिल कर अपना पहला अलबम 'कॉल ऑफ द वैली' रिकॉर्ड किया। 
 
फिल्म 'सिलसिला' के लिए यश चोपड़ा नया संगीतकार ढूंढ रहे थे और उन्होंने शिवहरी को संगीतकार के रूप में चुना। 1981 में रिलीज यह फिल्म भले ही असफल रही हो, लेकिन इसके गाने सुपरहिट रहे। आज भी सुने जाते हैं। अलग ही तरह की धुनें उन्होंने 'सिलसिला' फिल्म के लिए बनाईं। लता मंगेशकर और किशोर कुमार के अलावा अमिताभ बच्चन से भी गीत गवाए। सिलसिला के लिए उन्हें बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का फिल्मफेअर अवॉर्ड भी मिला। 
 
इसके बाद यश चोपड़ा की फिल्मों के लिए शिवहरी संगीत देने लगे। 'फासले'  (1985) और 'विजय' (1988) असफल रहीं, लेकिन शिवहरी का संगीत हिट रहा। असफलता के दौर से गुजर रहे यश चोपड़ा ने 1989 में ऋषि कपूर, श्रीदेवी और विनोद खन्ना को लेकर चांदनी नामक फिल्म बनाई। इस फिल्म के गाने रिलीज के पहले ही हिट हो गए और शिवहरी के संगीत के कारण यह फिल्म चल निकली और यश चोपड़ा के करियर में नई जान आई।  
 
यश चोपड़ा और शिवहरी ने 'लम्हे' (1991), परम्परा (1993) और डर (1993) में भी साथ काम किया और यादगार गीत दिए। शिवकुमार शर्मा और हरीप्रसाद चौरसिया ने मिलकर 8 फिल्मों के लिए संगीत दिया जिसमें से 7 यश चोपड़ा ने निर्देशित की। 'साहिबां' (1993) एकमात्र ऐसी फिल्म थी जो यशराज फिल्म्स ने नहीं बनाई थी और जिसके लिए शिवहरी ने संगीत दिया था। हालांकि यह फिल्म यश चोपड़ा के सहायक रमेश तलवार ने बनाई थी। 
 
शिवहरी द्वारा संगीतबद्ध किए गए हिट गीत 
 
शिवहरी को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का फिल्मफेअर अवॉर्ड 
Koo App

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 का दमदार ट्रेलर रिलीज, पुरानी दोस्ती और नए पावर के बीच दिखेगी जंग

'संकल्प' की शूटिंग के दौरान कुब्रा सैत ने नाना पाटेकर से सीखे एक्टिंग के गुर, बताया अद्वितीय

ऑस्कर के मंच पर 10 साल बाद लौटेंगी प्रियंका चोपड़ा, 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर

जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर पेड्डी मेकर्स का खास तोहफा, BTS वीडियो में दिखी एक्ट्रेस की बेमिसाल परफॉर्मेंस की झलक

अल्लू अर्जुन-स्नेहा रेड्डी की शादी को 15 साल पूरे, पुष्पा स्टार ने पत्नी के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख