Festival Posters

120 बहादुर की स्पेशल स्क्रीनिंग: सितारे और क्रिकेट आइकॉन्स ने किया फिल्म का स्वागत

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 20 नवंबर 2025 (12:51 IST)
फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ ने बनाया है। हालिया रिलीज ट्रेलर में जोश और प्रेरणा का बढ़िया मिश्रण है, जो दर्शकों को भारत की सबसे बड़ी लड़ाई का एक अनकहा किस्सा दिखाता है। 
 
फिल्म में 120 बहादुर भारतीय सैनिकों ने रिजांग ला की लड़ाई में 3,000 चीनी सैनिकों के खिलाफ अपनी पोस्ट की रक्षा की कहानी को दिखाया गया है। 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें प्रोड्यूसर, कास्ट, क्रू मेंबर्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री समेत कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी रही।
 
फिल्म 120 बहादुर की स्पेशल स्क्रीनिंग वाकई एक बड़े सेलिब्रिटी इवेंट की तरह रही। प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, अमित चंद्रा और डायरेक्टर रज़नीश “रेज़ी” घई ने स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया, साथ ही कास्ट के सदस्य राशी खन्ना, स्पर्श वालिया, बृजेश करनवाल, साहिब वर्मा, अतुल सिंह, देवेंद्र अहिरवार, धनवीर सिंह, अशुतोष शुक्ला, अंकित सिवाच, दिग्विजय प्रताप, विवान भटेना, ईजाज़ खान और अजिंक्य देव भी मौजूद रहे।
 
इसके अलावा, इस स्क्रीनिंग में एंटरटेनमेंट और खेल जगत के जाने-माने हस्तियों ने भी शिरकत की। खास मेहमानों में करण जौहर, तब्बू, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, रेखा, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, शिबानी दांडेकर, तमन्ना भाटिया, अर्जुन रामपाल, जावेद अख्तर, काजोल, सोनल चौहान, जहीर खान, अनुपम खेर, सोनी रज़दान, विजय वर्मा, वेदांग रैना, अनित पद्दा और कई अन्य शामिल थे। वहां मौजूद सभी लोगों से फिल्म को बहुत प्यार और सराहना मिली।
 
फिल्म 120 बहादुर 1962 के युद्ध में लड़ी गई मशहूर रेजांग ला की लड़ाई में भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों की अद्भुत वीरता को दिखाती है। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हर मुश्किल का सामना किया। 
 
120 बहादुर का निर्देशन रजनीश 'रेज़ी' घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रकुल प्रीत सिंह ने बताया चोट के बावजूद कैसे शूट किया दे दे प्यार दे 2 का आइकॉनिक हाईवे सीन

अभिनेत्री से निर्देशक बनने तक का सफर, जानिए दिव्या खोसला के करियर की 7 खास बातें

बिन शादी के एक बेटे के पिता हैं तुषार कपूर, जानिए क्या है एक्टर का मैरिज प्लान

तुषार कपूर को विरासत में मिली है अभिनय की कला, बचपन से देखते थे एक्टर बनने का सपना

राजकुमार हिरानी के जन्मदिन पर जानिए क्यों इंडस्ट्री के बड़े से बड़े निर्देशक करते हैं उनकी सराहना

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख