शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को 50 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजा

Webdunia
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (23:07 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके व्यवसायी पति राज कुंद्रा ने मंगलवार को अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने और उनके खिलाफ 'फर्जी तथा निराधार' आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के एवज में 50 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है।

ALSO READ: सोशल मीडिया पर छाया शिल्पा शेट्टी का नया हेयरस्टाइल, एक्ट्रेस ने मुंडवाया आधा सिर
 
दंपति के वकील प्रशांत पाटिल के माध्यम से भेजे गए कानूनी नोटिस में चोपड़ा से 7 दिनों के भीतर प्रमुख अखबारों और डिजिटल मीडिया में बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में वे 37 वर्षीय अभिनेत्री के खिलाफ दीवानी और फौजदारी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।

ALSO READ: शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाए कई गंभीर आरोप
 
कुंद्रा और चोपड़ा दोनों अश्लील सामग्री मामले में आरोपी हैं। कुंद्रा को 2 महीने जेल में रहने के बाद मुंबई की एक अदालत ने पिछले महीने जमानत दे दी थी। चोपड़ा ने पिछले सप्ताह जुहू थाने में लिखित शिकायत देकर शेट्टी और कुंद्रा पर उनके साथ धोखा करने का आरोप लगाया था। चोपड़ा ने कुछ अन्य आरोप भी लगाए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

पंचायत सीजन 3 से लेकर पाउडर तक, TVF ने किया इन रोमांचक लाइन-अप का ऐलान

जुनैद खान ने खुशी कपूर के साथ अपनी आगामी फिल्म की तैयारी की शुरू!

Panchayat 3 के ट्रेलर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, महज 24 घंटे में मिले इतने मिलियन व्यूज

Cannes Film Festival 2024 में शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर का डेब्यू, ऑफ शोल्डर गाउन पहन किया वॉक

Scam के तीसरे सीजन के साथ फिर लौट रहे हंसल मेहता, इस बार दिखेगी सुब्रत रॉय सहारा की कहानी

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख