Hanuman Chalisa

अजय देवगन की रेड 2 का टीजर रिलीज, अमय पटनायक बनकर दादाभाई के घर मारेंगे छापा

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 28 मार्च 2025 (12:27 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेड 2' को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म में अजय एक बार फिर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में नजर आने वाले हैं। वह इस बार बाहुबली नेता दादाभाई (रितेश देशमुख) के घर रेड डालने वाले हैं। 
 
हाल ही में मेकर्स ने 'रेड 2' का टीजर रिलीज किया है। अजय आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक बनकर नए शहर में नई फाइल और नए केस के साथ पहुंच चुके हैं। यह अमय पटनायक की 75वीं रेड है, जिसमें वह 4200 करोड़ रुपए जब्त करेंगे। 
 
टीजर की शुरुआतर कारों के काफिले के साथ होती है। बैकग्राउंड में आवाज आती है, 'ताऊजी टैक्स का मामला फाइन देकर तभी सुलझाया जा सकता था। क्या जरूरत थी ये सरकारी अफसर के लिए राजा जी की फौज बुलाने की?' इसके बाद सौरभ शुक्ला की एंट्री होती है, जो जेल में कैदी के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। 
 
सौरभ शुक्ला कहते हैं, 'किसका नाम ले दिया सुबह-सुबह।' इसके बाद अमय पटनायक बने अजय देवगन की धमाकेदार एंट्री होती। टीजर में पता चलता है अमय पटनायक 75वीं रेड, दादा भाई के घर में डाल रहे हैं। इसके बाद अजय देवगन और रितेश देशनुख का क्लैश दिखाया जाता है। दोनों फोन पर एक-दूसरे को धमकियां देते नजर आते हैं। 
 
फिल्म 'रेड 2' का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख