Hanuman Chalisa

'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk
रविवार, 16 नवंबर 2025 (17:50 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि ओपनिंग डे पर फिल्म को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसी उम्मीद की जा रही थी। 
 
फिल्म ने पहले दिन 9.45 करोड़ रुपए का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला। फिल्म ने शनिवार के दिन 13.77 करोड़ रुपयए का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही 'दे दे प्यार दे 2' का टोटल कलेक्शन 23.22 करोड़ रुपए हो गया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anshul Sharma (@anshul3112)

पहले दिन के मुकाबले, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 40 प्रतिशत का इजाफा देखने मिला। फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी शनिवार के दिन शानदार रही। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और भी इजाफा होने की उम्मीद है। 
 
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' साल 2019 में रिलीज 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। इसे लव रंजन और तरुण जैन ने लिखा है। फिल्म में अजय और रकुल के अलावा आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मिजान जाफरी और इशिता दत्ता अहम ‍किरदार में हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'बंदर' के किरदार से है बॉबी देओल का गहरा कनेक्शन, बचपन के इस डर पर खुलकर की बात

15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बॉबी देओल भी हुए मुरीद, बोले- नजर न लगे...

राम चरण के MMA फाइटर बॉडीगार्ड के सामने फीके पड़े स्टार्स, जानिए कौन हैं केविन कुंटा?

50 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, तीसरे हफ्ते भी दर्शकों की पसंद बनी

दिल्ली हाई कोर्ट ने वरुण धवन के पर्सनालिटी राइट्स को दी कानूनी सुरक्षा, फेक कंटेंट पर लगेगी लगाम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख