Hanuman Chalisa

Bigg Boss 14 : जानिए कौन है निक्की तंबोली? शहनाज गिल से हो रही तुलना

Webdunia
सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (14:54 IST)
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' का आगाज हो चुका है। इस शो में मॉडल और एक्ट्रेस निक्की तंबोली बतौर कंटेस्टेंट पहुंची हैं। शो के प्रोमो वीडियो में भी निक्की ने अपना जलवा दिखाया। अपने इंट्रो में निक्की ने अपनी खूब तारीफ की और खुद को बेहद हॉट और खूबसूरत बताया।
 
निक्‍की तंबोली का अंदाज कुछ-कुछ शहनाज गिल जैसा है। वह बबली नेचर की हैं। निक्की के बात करने के तरीके से और उनके एटीट्यूड से लोगों को शहनाज गिल की याद आ गई। आइए जानते हैं कौन है निक्की तंबोली....
 
निक्‍की तंबोली साउथ इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं। निक्की ने कई तमिल और तेलुगू फिल्‍मों में काम किया है। निक्की तमिल फिल्‍म 'कंचना 3' के लिए चर्चा में रही हैं। निक्‍की तंबोली का जन्‍म 21 अगस्‍त 1996 को हुआ है। वह 24 साल की हैं।
 
निक्‍की तंबोली औरंगाबाद, महाराष्‍ट्र की रहने वाली हैं। फिलहाल वह मुंबई में रहती हैं। निक्‍की तंबोली को बचपन से ही ग्‍लैमर वर्ल्‍ड का हिस्‍सा बनना था। उन्‍होंने औरंगाबाद से ही स्‍कूलिंग की है और वहीं से ग्रेजुएशन भी किया है।
 
निक्‍की तंबोली ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की। ग्रेजुएशन के बाद वह कई महशूर ब्रांड्स के टीवी विज्ञापन में नजर आईं। इसके बाद उन्‍हें राघव लॉरेंस की फिल्‍म 'कंचना 3' मिली। फिल्‍म सुपरहिट रही और निक्‍की की किस्‍मत चमक गई।
 
निक्‍की तंबोली ने साउथ की Kanchana 3, Thippara Meesam 2019 और Chikati Gadilo Chitha Kotudu में काम किया है। ऐसी चर्चाएं हैं कि निक्‍की तंबोली मुंबई के मशहूर डीजे रोहित गिदा को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार बांद्रा इलाके में स्‍पॉट किया गया है। हालांकि निक्की ने सलमान खान को बताया है कि वो फिलहाल सिंगल है, मगर कई लड़कों का ‍दिल तोड़ चुकी हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'अपराजितो' फेम बंगाली निर्देशक अनिक दत्ता का निधन, छत से गिरकर गई जान

अबराम को एक्टर नहीं टेनिस प्लेयर बनता देखना चाहते हैं शाहरुख खान! बताई थी यह वजह

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

सिनेमाघरों में भौकाल मचाने आ रही 'मिर्जापुर द मूवी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

क्या NEET विवाद पर बोलने की वजह से 'इंडियन आइडिल 16' से बाहर हुए विशाल ददलानी? सामने आया सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख