Biodata Maker

अरिजीत सिंह संग विवाद पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो गलतफहमी थी...

WD Entertainment Desk
सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 (13:21 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और सिंगर अरिजीत सिंह के बीच हुआ झगड़ा काफी सुर्खियों में रहा था। खबरें थी कि सलमान ने अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' से अरिजीत सिंह के गाने हटा दिए थे। दोनों के बीच साल 2014 में एक अवॉर्ड शो के बीच विवाद शुरू हुआ था। 
 
अवॉर्ड शो को सलमान खान होस्ट कर रहे थे। उन्होंने मजाक में अरिजीत से पूछा, 'सो गए थे?' इस पर अरिजीत ने जवाब दिया था, 'आप लोगों ने सुला दिया।' अरिजीत की इस बात को सलमान ने अपमान समझा। इसके बाद अरिजीत ने सलमान से माफी मांगने की भी कोशिश की थी।

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
अरिजीत सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने सलमान खान से 'सुल्तान' में एक गाने के अपने वर्जन को रखने की गुजारिश की थी। बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दी। 2023 में, ऐसा लग रहा था कि उनके बीच सब ठीक है क्योंकि उन्हें सलमान के घर पर एक साथ देखा गया था। 
 
अब 'बिग बॉस 19' के वीकेंड के वार में सलमान खान ने अरिजीत संग हुए झगड़े को लेकर बात की है। शो कॉमेडियन रवि गुप्ता आए जिन्होंने मजाक में कहा कि उन्हें सलमान से मिलने में डर लगता है क्योंकि वह अरिजीत जैसे दिखते हैं।
 
सलमान ने इस पर हंसते हुए कहा, अरिजीत और मैं अब बहुत अच्छे दोस्त हैं। वो गलतफहमी थी और वो मेरी साइड से थी। उसके बाद तो उसने गाने भी मेरे लिए किए। 'टाइगर 3' में किया था और अब गलवान में भी कर रहा है।
 
सलमान खान ने एआर मुरुगादॉस की भी क्लास लगाई क्योंकि उन्होंने 'सिकंदर' के फ्लॉप होने के लिए उन्हें दोषी ठहराया था। सलमान ने कहा, क्या है ना मैं सेट पर रात के 9 बजे पहुंचता था, तो उसमें गड़बड़ हो गई। मेरी पसलियां टूटी थी, इसमें जो हमारे निर्देशक (एआर मुरुगादॉस) साहब हैं उनको ये कहा, लेकिन उनकी पिक्चर (मद्रासी) अभी एक रिलीज हुई है जिसका अभिनेता 6 बजे पहुंचता था। 
 
बता दें कि 'टाइगर जिंदा है' में एक गाना अरिजीत ने गाया था, लेकिन सलमान ने उनकी आवाज हटवा कर आतिफ असलम की आवाज का इस्तेमाल कर लिया। इसी तरह 'सुल्तान' में भी 'जग घूमिया' अरिजीत की आवाज में था जिसे राहत फतेह अली खान की आवाज में डब करवा दिया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

YRF की एक्शन-रोमांस मूवी में विलेन बनेंगे ऐश्वर्या ठाकरे, अहान पांडे से होगी भिड़ंत

राजकुमार हिरानी ने अपने ऑफिस में क्यों लगाई थी चार्ली चैपलिन की मूर्ति?

40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, पिंक कलर की ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

यूट्यूब सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' के साथ प्रोडक्शन में कदम रख रहे पंकज त्रिपाठी

गोल्डन साड़ी में दिशा पाटनी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, देखिए एक्ट्रेस का रॉयल ट्रेडिशनल लुक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख