Dharma Sangrah

Bigg Boss 19: गेट खोल दो इनके लिए, अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर फरहाना पर भड़के सलमान खान

WD Entertainment Desk
शनिवार, 8 नवंबर 2025 (13:10 IST)
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का इस हफ्ते का वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते सलमान पूरे स्वैग में नजर आने वाले हैं। वह कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाने वाले हैं। सलमान, फरहाना भट्ट को भी घटिया भाषा का इस्तेमाल करने पर फटकार लगाने वाले हैं। 
 
सलमान फरहाना को फिर वो डिक्शनरी दिखाएंगे जिसमें उनके द्वारा कहे गए शब्द लिखे होंगे। इतना ही नहीं, फरहाना को टीवी पर सवाल उठाने को लेकर भी फटकार लगने वाली है। हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है। 
 
प्रोमो में सलमान अपने हाथ में एक किताब पकड़े दिख रहे हैं। उसपर लिखा है 'फरहाना अपशब्द कोष'। वह कहते हैं, फरहाना आपने क्या कहा था- बी ग्रेड लोग। सलमान किता पढ़ते हुए कहते हैं- गंदी नाली का कीड़ा, गवार... आप नेशनल टीवी पर ये सब बोल रही हैं। 
 
सलमान खान कहते हैं, आप यह क्या कहती रहती हैं कि टेलीविजन नहीं करना चाहती। ये क्या कर क्या रही हैं आप। ये शो मेरी वजह से है। लोग दूसरे लोगों को जान रहे हैं। मैं शर्मिंदा हूं कि आपके जैसे इंसान को कोई नहीं पसंद करेगा क्योंकि मेरी वजह से। यह शो और मीडियम आपके लिए बहुत छोटा है। आपको इस घर में कोई नहीं रोकेगा। गेट खोल दो इनके लिए।
 
बता दें कि फरहाना ने हाल ही में टीवी पर काम ना करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था, मैंने थियेटर किया है। इस पर गौरव खन्ना कहते हैं, क्यों थियेटर वाले टीवी नहीं करते क्या? इस पर फरहाना कहती हैं, मैं तो नहीं करूंगी। मुझे लगता है मैं अपना थियेटर जाया कर दूंगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सब्यसाची ने की दीपिका पादुकोण की दिल खोलकर सराहना, बताया भारत की सबसे भरोसेमंद और मशहूर शख्सियत

IFFI में इंडियन पैनोरमा में शामिल हुई द बंगाल फाइल्स, विवेक अग्निहोत्री बोले- सच्चाई को मिलता है सम्मान

'चिलगम' गाने में मलाइका अरोड़ा के अश्लील डांस मूव्स देख भड़के यूजर्स, हटाना पड़ा टीजर

Bigg Boss 19: सलमान खान ने एक्सपोज किया तान्या मित्तल का गेम प्लान, बोले- अब भैया से सैंया तक...

व्हाइट मिनी ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह का सुपर हॉट अंदाज, सिजलिंग अदाओं से मचाया तहलका

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख