रणवीर सिंह को अपने जैसा गॉगल्स पहने देख हैरान हुईं धोनी की बेटी जीवा, पूछा मजेदार सवाल

Webdunia
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (16:51 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने बिंदास अंदाज के लिए खूब जाने जाते हैं। वह किसी भी इवेंट में अपने निराले फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। लेकिन इस बार उनका फैशन सेंस एक चार साल की बच्ची के कारण सुर्खियों में बना हुआ है।


दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह एक अलग तरह का गॉगल्स लगाए हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर की इस तस्वीर को देखकर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा हैरान रह गईं।
 
ALSO READ: पति अजय देवगन के साथ डिजिटल डेब्यू करेंगी काजोल, इस Netflix फिल्म में आएंगी नजर
 
ऐसी ही एक तस्वीर धोनी ने भी शेयर की जिसमें उनकी बेटी जीवा रणवीर जैसा ही गॉगल्स लगाए हुए दिखाई दे रही है। इसी के साथ रणवीर के फोटो को देख जीवा का क्या रिएक्शन रहा ये भी शेयर किया।
 
धोनी ने रणवीर और जीवा की तस्वीर को कोलाज करते हुए पोस्ट कर लिखा, 'जीवा ने रणवीर की तस्वीर देखी और सोचने लगी कि उन्होंने मेरा गॉगल्स क्यों लगाया हुआ है? फिर वह घर की ऊपरी मंजिल पर गई और अपने गॉगल्स को देखकर बोली कि मेरा गॉगल्स तो मेरे पास है।'

धोनी ने लिखा, आजकल के बच्चे बिल्कुल अलग हैं। साढ़े चार साल की उम्र में मुझे यह पता भी नहीं चलता कि मेरा गॉगल्स किसी से मिलता-जुलता है। मुझे भरोसा है कि अगली बार जब वह रणवीर से मिलेगी तो एक-जैसे गॉगल्स का जिक्र जरूर करेगी।
 
धोनी की इस पोस्ट पर रणबीर ने दिल वाला रिऐक्शन देते हुए कहा, 'हाहाहाहा, फैशनिस्टा Z'। रणवीर के अलावा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने भी धोनी की इस पोस्ट पर कमेंट किया। रणवीर ने ये ग्लासेस एले ब्यूटी अवॉर्ड्स के दौरान पहने थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

30 साल के करियर में रानी मुखर्जी ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड, हर मां को किया समर्पित

होटल के कमरे में मिला एक्टर का शव, साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर

धड़क 2 पहले ही दिन हुई बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम, किया महज इतना कलेक्शन

'12वीं फेल' के लिए विक्रांत मैसी ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड, बोले- 20 साल के लड़के का सपना सच हो गया...

शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, किंग खान ने वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख