कोरोनावायरस के शिकार हुए दिशा पाटनी के पिता, दो और अफसर भी संक्रमित

Webdunia
गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (11:03 IST)
कोरोनावायरस का कहर देश में बढ़ता ही जा रहा है। कई बॉलीवुड सितारे और नेता भी इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। जगदीश पाटनी सहित उत्तर प्रदेश बिजली विभाग के तीन अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

 
इस बात की जानकारी अतिरिक्त सीएमओ अशोक कुमार ने दी। बताया जा रहा है कि दिशा पाटनी के पिता और बाकी के दो ऑफिसर ट्रांसफॉर्मर घोटाले की जांच में लगे हुए थे। दिशा पाटनी के पिता जगदीश राज्य के बिजली विभाग की विजिलांस ईकाई के डिप्टी एसपी हैं।
 
वहीं, अतिरिक्त सीएमओ ने बताया कि उनके कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जोनल मुख्य अभियंता कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
 
दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आई थीं। दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म 'राधे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख