'द स्काई इज पिंक' के सेट पर फरहान अख्तर को इस तरह तंग करती थीं प्रियंका चोपड़ा

Webdunia
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019 (06:10 IST)
प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर चार साल बाद एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले है। उनकी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज के लिए तैयार है। फरहान और प्रियंका इससे पहले जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिग है।


फरहान का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका उन्हें काफी परेशान करती थीं। फरहान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह प्रियंका के साथ लाइफ, फूड और अपनी निजी जिंदगी के बारे में काफी बातें करते थे और खाली वक्त में साथ में खूब घूमा करते थे। 
 
ALSO READ: 'द स्काई इज पिंक' का प्रमोशन खत्म कर अमेरिका लौटीं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश अंदाज
 
फरहान ने कहा कि वह पहले भी प्रियंका के साथ काम कर चुके हैं इसलिए उन्हें इतने सालों बाद भी पति-पत्नी का रोल निभाने में कोई दिक्कत नहीं आई। फरहान ने कहा कि प्रियंका को समोसे बहुत पसंद हैं और वह हमेशा खाने के लिए समोसे मांगा करती थीं। जब वह डाइट पर होते थे तो प्रियंका उन्हें समोसे और तरह-तरह के खाने खाकर चिढ़ाती थीं और टॉर्चर करती थीं।
 
शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में फरहान और प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
 
द स्काई इज पिंक, आयशा चौधरी नाम की यंग मोटिवेशनल स्पीकर की कहानी है, जिसे पल्मनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी थी। प्रियंका और फरहान, आयशा के मां-बाप का रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख