Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भठकंडी गांव में हुई डॉ. प्रभात की वापसी, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगा 'ग्राम चिकित्सालय' का प्रीमियर

Advertiesment
Gram Chikitsalay Season 2
प्राइम वीडियो ने दर्शकों का इंतज़ार खत्म करते अपनी प्राइम ऑरिजिनल सीरीज़, 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीज़न के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की। यह सीरीज 23 जून को स्ट्रीम होगी। ललितम तिवारी के निर्देशन में बनी सीरीज़, ग्राम चिकित्सालय को द वायरल फीवर ने प्रोड्यूस किया है, जिसकी कहानी वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है। 
 
भठकंडी नाम के एक काल्पनिक गाँव पर आधारित यह दिल को छू लेने वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़, इस बार भी हंसी-मजाक और जज्बातों से भरे अपने सफ़र के जरिए देश के गांवों में स्वास्थ्य सेवा की कड़वी सच्चाइयों को सामने लाती है। इस सीरीज़ में गांव के लोगों के जुझारूपन, उनका प्यार और उनके अनोखे अंदाज़ को भी बखूबी दिखाया गया है। 
 
fffffffffffff
ग्राम चिकित्सालय में अमोल पाराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, और गरिमा विक्रांत सिंह फिर से अपने-अपने किरदारों में नजर आने वाले हैं, जबकि इस सीज़न में दिनेश लाल यादव ने भी एक अहम किरदार निभाया है। यह नया सीज़न भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों एवं क्षेत्रों में 23 जून को सिर्फ़ प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर के लिए तैयार है।
 
पहला सीज़न जहां खत्म हुआ था, वहीं से इसके आगे की कहानी शुरू होती है। इस नए सीज़न में भी डॉ. प्रभात (अमोल पाराशर) का सफर जारी है जो भठकंडी के एक बदहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से पहले जैसा बनने के अपने मिशन में जुटे हैं। गांव वालों के मन में थोड़ा शक होने के बाद भी वे धीरे-धीरे उनका भरोसा तो जीत लेते हैं, पर मुश्किलें हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं लेतीं। 
कहानी में इस बार सिद्धांतों और कड़वी हकीकत के बीच के जबरदस्त टकराव को और भी गहराई से दिखाया गया है, जब डॉ. प्रभात को समझ आता है कि गाँव के अस्पताल को चलाने के लिए सिर्फ़ डॉक्टरी की पढ़ाई ही काफी नहीं होती है।
 
webdunia
इस मौके पर प्राइम वीडियो, इंडिया के डायरेक्टर और कंटेंट लाइसेंसिंग हेड मनीष मेघानी ने कहा, दर्शकों की पसंद धीरे-धीरे बदलती जा रही है, और हमने देखा है कि अब उन्हें सिर्फ शहरों की ही नहीं, बल्कि गाँव की मिट्टी से जुड़ी कहानियां भी खूब पसंद आ रही हैं। ग्राम चिकित्सालय ने रोज़मर्रा के आम जीवन को दर्शाने वाली कहानी और दिल को छू लेने वाले जज्बातों के ज़रिए इसी ट्रेंड को दर्शकों के सामने पेश किया है। 
 
सीरीज के निर्देशक ललितम तिवारी ने कहा, हमें खुशी है कि हम ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीज़न के साथ उस कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं, जो हमारे लिए सिर्फ़ एक गांव पर आधारित एक कॉमेडी-ड्रामा से कहीं बढ़कर रही है। पहले सीज़न से ही हमने गाँव की असल जिंदगी को उसकी हकीकत के साथ पूरी ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी के घर गूंजी किलकारियां, जुड़वां बच्चों की मां बनीं एक्ट्रेस