रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 (17:42 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन के पिता और मशहूर फिल्ममेकर राकेश रोशन की हेल्थ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें अचानक मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राकेश रोशन की गर्दन की एंजियोप्लास्टी की गई है। 
 
खबरों के अनुसार 16 जुलाई को राकेश रोशन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया था। जांच में पता चला कि उन्हें एंजियोप्लास्टी की जरूरत है। 
 
अब राकेश रोशन की सेहत में सुधार है। राकेश रोशन की बेटी सुनैना ने अपने पिता की हेल्थ अपडेट को लेकर जानकरी दी है। अमर उजाला के मुताबिक सुनैना ने कहा, पापा की गर्दन की एंजियोप्लास्टी की गई है, लेकिन अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। वह अभी आराम कर रहे हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
 
बताया जा रहा है कि राकेश रोशन के साथ अस्पताल में पत्नी पिंकी रोशन, बेटे रितिक और बेटी सुनैना के अलावा रितिक की गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद भी मौजूद हैं। सभी मिलकर राकेश रोशन की हेल्थ का पूरा ध्यान रख रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

निक जोनास से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए ये पुरुष

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख