Dharma Sangrah

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 (17:10 IST)
भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे रवि दुबे ने सिर्फ एक शानदार एक्टर के तौर पर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके बैनर ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट के तहत उन्होंने कई सराहनीय प्रोजेक्ट्स में काम किया है। 
 
रवि दुबे अब नितेश तिवारी की मेगा फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, यश, सनी देओल जैसे सितारों के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

हाल ही में रवि ने 'रामायण: पार्ट 1' की शूटिंग पूरी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस अनदेखी तस्वीर में वह डायरेक्टर नितेश तिवारी और रणबीर कपूर के साथ रामायण के सेट पर दिखाई दे रहे हैं। रवि ने इसके साथ एक दिल से लिखा हुआ कैप्शन भी शेयर किया है।
 
यह तस्वीर शेयर करते हुए रवि दुबे ने लिखा, धैर्य धन है, महानता प्रतिभा है, विश्व विजय है, राम। दिग्गजों की संगत में नितेश तिवारी सर, रणबीर कपूर भाई। 
 
रवि दुबे जल्द ही भव्य माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण में लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे, जिसको लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। फैंस उन्हें इस दमदार किरदार में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में कहना होगा कि वाकई, ये एक बड़ी कहानी के लिए बड़ी स्टारकास्ट है।
 
इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसका निर्माण नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज कर रहा है, साथ में है 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स। यह दो पार्ट में बनने वाली भव्य फिल्म दुनियाभर में IMAX पर रिलीज होगी, जिसमें से पार्ट 1 दीवाली 2026 में और पार्ट 2 दीवाली 2027 में रिलीज की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कॉन्सर्ट में रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग दिखा हुमा कुरैशी का रोमांटिक अंदाज, वायरल हुआ वीडियो

सुष्मिता सेन ने पूरे होश में करवाई थी एंजियोप्लास्टी सर्जरी, हार्ट अटैक के 15 दिन बाद ही लौट गई थीं आर्या के सेट पर

पति पत्नी और पंगा सीजन 1 के विनर बने रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला

'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

प्रेम चोपड़ा की अस्पताल से हुई छुट्टी, सीने में जकड़न के बाद अस्पताल में कराया था भर्ती

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख