Festival Posters

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, 25 साल के करियर में इतना बदल गया एक्ट्रेस का लुक, देखिए फोटो

WD Entertainment Desk
रविवार, 21 सितम्बर 2025 (12:14 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर 21 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। करीना ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। 25 साल के फिल्मी करियर में करीना ने कई हिट फिल्मों में काम किया। इन 25 सालों में एक्ट्रेस का लुक पूरी तरह बदल गया है। पेश है बेबो के नाम से मशहूर करीना से संबंधित 25 रोचक जानकारियां और उनकी कुछ तस्वीरें। 
 
1. करीना की मां जब गर्भवती थीं तब अन्ना करेनीना नामक किताब पढ़ रही थी और उससे ही करीना का नाम लिया गया है। घर पर उन्हें सब बेबो कहकर बुलाते हैं।
 
2. कपूर खानदान से होने के कारण करीना का अभिनय के प्रति स्वाभाविक रुझान था। इसीलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी और फिल्मों की ओर रुख कर लिया। वैसे वे अपने आपको अच्छा स्टुडेंट बताती हैं।
 
3. सलमान खान से करीना कपूर ने उस समय पहली मुलाकात की थी, जब करीना की बहन करिश्मा के साथ सलमान एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सलमान से करीना बेहद घबराई हुई थीं और सलमान ने उनके साथ बच्चों जैसा ही व्यवहार किया। बाद में सलमान की करीना हीरोइन बनी।
 
4. करीना को सबसे पहले राकेश रोशन ने ‘कहो ना प्यार है’ के लिए साइन किया था। कुछ दिनों की शूटिंग के बाद करीना फिल्म से अलग हो गईं। करीना कैम्प के लोगों का कहना था कि राकेश अपने बेटे रितिक रोशन पर फिल्म में ज्यादा ध्यान दे रहे थे इसलिए करीना अलग हो गईं।
 
5. करीना की पहली रिलीज फिल्म रिफ्यूजी (2000) है, जिसे जेपी दत्ता ने निर्देशित किया है। यह अभिषेक बच्चन की भी पहली फिल्म है।
 
6. करीना कपूर जिद की पक्की हैं। एक बार उन्होंने करण जौहर की फिल्म में केवल इसलिए काम करने से इंकार कर दिया था ‍क्योंकि करण उन्हें मुंहमांगी रकम नहीं दे रहे थे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

7. चमेली को करीना की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म का जब उन्हें प्रस्ताव दिया गया था तो उन्होंने यह कहकर ऑफर को ठुकरा दिया था कि वेश्या का रोल निभाना उनके लिए मुश्किल है। दोबारा यह रोल ऑफर किया गया तो करीना ने स्वीकार लिया। इस रोल की तैयारी के लिए वे कई बार रात में मुंबई के रेड लाइट एरिया में गईं और उन्होंने सेक्स वकर्स के हाव-भाव को गौर से देखा।
 
8. करीना की अक्सर हीरोइनों से नहीं बनती। ‘अजनबी’ की शूटिंग के दौरान वे बिपाशा बसु से नाराज हो गई थी और उन्होंने बिप्स को काली बिल्ली कह दिया था। ‘ऐतराज’ की शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा से उनकी अनबन हो गई थी।
 
9. बॉलीवुड के टॉप स्टार्स की करीना हमेशा फेवरेट रही और सभी करीना के साथ फिल्म करने के लिए हमेशा तैयार रहते थे।
 
10. एक वक्त ऐसा भी आया था जब करीना एक साथ खान त्रिमूर्ति (शाहरुख-आमिर-सलमान) के साथ फिल्में कर रही थीं।
 
11. शाहरुख खान का कहना है कि उनका बस चले तो वे करीना को अपनी सभी फिल्मों की हीरोइन बना दें।
 
12. करीना और शाहिद कपूर का रोमांस लंबे समय तक चला। शाहिद के कहने पर करीना शाकाहारी हो गई थीं।
 
13. टशन की शूटिंग के दौरान सैफ और करीना नजदीक आएं। बाद में करीना ने सैफ अली खान से ही शादी की। दोनों के दो बच्चे भी है। 
 
14. करीना कपूर अब तक छ: फिल्म फेअर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। बेस्ट फीमेल डेब्यू (रिफ्यूजी/2001), स्पेशल अवॉर्ड (चमेली /2004), बेस्ट एक्ट्रेस- क्रिटिक्स (देव/ 2005), बेस्ट एक्ट्रेस- क्रिटिक्स (ओंकारा / 2007) और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (वी आर फैमली / 2011)
 
15. नरगिस और मीना कुमारी से करीना बेहद प्रभावित हैं और उन्हीं की तरह यादगार भूमिकाएं करना चाहती हैं।
 
16. एक्शन फिल्म करना करीना को नापसंद है। उन्हें भावना-प्रधान और प्रेम कहानियों पर आधारित फिल्में करना अच्छा लगता है।
 
17. फिल्मों में आने के पूर्व करीना ने किशोर नमित कपूर से अभिनय का प्रशिक्षण लिया है।
 
18. शाहरुख खान से करीना कपूर बेहद प्रभावित है और एक बार उन्होंने कहा भी था कि वे अपने पति में शाहरुख जैसे गुणों को देखना चाहती हैं।
 
19. फिदा में अपने करियर में पहली बार बेबो ने विलेन का किरदार निभाया।
 
20. करीना को हार्स राइडिंग और कुकिंग पसंद है।
 
21. अमृता अरोरा खान, मलाइका अरोरा और करीना कपूर बेहद अच्छी दोस्त हैं। अक्सर ये साथ नजर आती हैं। ईशा देओल से भी उनके अच्छे संबंध है।
 
22. टशन के लिए करीना ने जीरो फिगर बनाया था। उसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री की हीरोइनों में जीरो फिगर के लिए होड़ मच गई थी। अपने आपको फिट रखने के लिए करीना योगा करती हैं।
 
23. खान सरनेम करीना को ‍हमेशा से पसंद रहा और शादी के बाद वे करीना कपूर खान बन बेहद खुश हुईं।
 
24. रियल लाइफ में पति-पत्नी सैफ-करीना की जोड़ी को रील लाइफ में खास कामयाबी नहीं मिली है। साथ में की गई टशन, कुर्बान और एजेंट विनोद बॉक्स ऑफिस पर असफल रही है।
 
25. आमिर खान का मानना है कि करीना कपूर वर्तमान में सबसे सुंदर हीरोइन हैं।

सम्बंधित जानकारी

जब राजू श्रीवास्तव को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

'कंप्लीट एक्टर' मोहनलाल को मिला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

चोटों और कड़ाके की ठंड के बावजूद सलमान खान ने पूरा किया बैटल ऑफ गलवान का पहला शेड्यूल

प्रभास ने छोड़ा साथ तो दीपिका पादुकोण ने थामा शाहरुख खान का हाथ, कल्कि 2 से आउट होते ही हुई किंग में एंट्री

सिंगापुर में हुआ जुबीन गर्ग का पोस्टमार्टम, शव को भारत लाने की तैयारी शुरू, सामने आया सिंगर के आखिरी पलों का वीडियो

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख