Hanuman Chalisa

कृष्ण जन्मभूमि पर लॉन्च हुआ 'कृष्‍णावतारम' का ट्रेलर, दिखा भक्ति और भव्यता का संगम

वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
बुधवार, 15 अप्रैल 2026 (13:35 IST)
इस एक ऐसा पल जिसने सिनेमा और आध्यात्म के बीच की सीमाओं को मिटा दिया है। फिल्म ‘कृष्णावतारम’ का भव्य ट्रेलर पवित्र कृष्ण जन्मभूमि पर लॉन्च किया गया। यह सिर्फ एक ट्रेलर लॉन्च नहीं था, बल्कि एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव बन गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु एक साथ भक्ति में लीन नजर आए।
 
जैसे ही ट्रेलर का अनावरण हुआ, पूरा वातावरण “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इस पल को और भी खास बना दिया। यह आयोजन केवल एक स्थान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रमन रेती मंदिर, राधा रानी मंदिर, प्रेम मंदिर और इस्कॉन वृंदावन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक इसका विस्तार किया गया। 
 
इस तरह यह लॉन्च एक मल्टी-लोकेशन आध्यात्मिक उत्सव में बदल गया। फिल्म के निर्माताओं के अनुसार, ‘कृष्णावतारम’ केवल एक भव्य फिल्म नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र अर्पण है। इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि यह दर्शकों को न सिर्फ शानदार विजुअल्स दे, बल्कि एक गहरी भावनात्मक और आध्यात्मिक यात्रा पर भी ले जाए।
 
फिल्म की रचनात्मक टीम भी बेहद दमदार है। इसकी कहानी प्रकाश कापड़िया और राम मोरी ने लिखी है, जबकि सिनेमैटोग्राफी अयानंका बोस ने संभाली है। संगीत प्रसाद एस का है, जो फिल्म की भावनाओं को और गहराई देता है। प्रोडक्शन डिजाइन चोक्कस भारद्वाज का है, वहीं कॉस्ट्यूम्स निधि यशा द्वारा तैयार किए गए हैं। गीतों को इरशाद कामिल ने लिखा है। 
 
फिल्म का वैश्विक वितरण AA Films द्वारा किया जाएगा और इसका संगीत सारेगामा द्वारा रिलीज किया जाएगा। निर्देशक हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को साजन राज कुरुप और शोभा संत के साथ-साथ पूनम श्रॉफ और पार्थ गज्जर ने प्रोड्यूस किया है।
 
खास बात यह है कि ‘कृष्णावतारम’ को तीन भागों में बनने वाली एक भव्य फ्रेंचाइज़ी के पहले चैप्टर के रूप में पेश किया जा रहा है। यह फिल्म 7 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

‘डॉन 3’ को लेकर उठे विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा बयान, कहा- मैं अफवाहों का हिस्सा नहीं बनना चाहता

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख