'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर माधुरी दीक्षित ने किया डांस, इस वजह से हुईं ट्रोल

WD Entertainment Desk
रविवार, 4 दिसंबर 2022 (15:22 IST)
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी लड़की आयशा का लता मंगेशकर के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर डांस वीडियो जमकर वायरल हुआ था। तब से ये गाना इंस्टाग्राम रील्स पर ट्रेंड में हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी इस गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। 

 
वीडियो में माधुरी दीक्षित पाकिस्तानी लड़की आयशा के डांस मूव्स कॉपी करती नजर आ रही हैं। व्हाइट कलर की एंबैलिश्ड साड़ी में एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं। माधुरी दीक्षित का डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन कई लोग एक्ट्रेस को पाकिस्तानी लड़की का डांस कॉपी करने की वजह से ट्रोल भी कर रहे हैं। 
 
एक यूजर ने लिखा, आपसे ये उम्मीद नहीं थी। एक अन्य ने लिखा, ये ट्रेंड अब इरिटेटिंग बन गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, आपकों तो नकल करने की जरूरत नहीं थी। एक और यूजर ने लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा... इतनी अच्छी और पहुंची हुई डांसर होने के बाद भी बकवास स्टेप्स को कॉपी कर रही हैं।'
 
बता दें 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाना साल 1954 में रिलीज हुई फिल्म 'नागिन' का है। इस जाने को लता मंगेशकर ने गाया था। गाने का संगीत हेमंत कुमार ने तैयार किया था। इस गाने के बोल राजिंदर कृष्णा ने लिखे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उर्वशी रौतेला ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- वैक्सीन और नसबंदी कर सकते हैं

द बंगाल फाइल्स के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मचा बवाल, चलते प्रोग्राम में काटे तारे, विवेक अग्निहोत्री बोले- कानून-व्यवस्था चरमरा गई है...

लंगड़ा त्यागी से लेकर उदयभान सिंह तक, देखिए सैफ अली खान के 10 यादगार किरदार

द बंगाल फाइल्स का दिल दहलाने वाला ट्रेलर रिलीज, दिखी 1946 दंगों की रूह कंपा देने वाली कहानी

मनीषा कोइराला ने नेपाली फिल्म से किया था एक्टिंग करियर शुरू, इलू इलू गर्ल के रूप में हुईं मशहूर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

फिल्मों से दूर, फिर भी करोड़ों की मालकिन: उर्वशी रौतेला की लग्ज़री लाइफ़स्टाइल का क्या है राज?

करोड़ों की मालकिन श्वेता तिवारी की जवानी का राज? बेटी पलक से चल रही है खूबसूरती की टक्कर

44 की उम्र में भी 20 जैसी फिटनेस, श्वेता तिवारी के डाइट और वर्कआउट सीक्रेट्स उड़ा देंगे आपके होश

सनी लियोनी का बॉलीवुड से पत्ता कटा? क्या तमन्ना और उर्वशी ने छीन ली सनी लियोनी की गद्दी?

काजोल की 5 फिल्में, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं

अगला लेख