Hanuman Chalisa

पद्मावत का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा सप्ताह... धमाकेदार

Webdunia
पिछले कुछ दिनों की बात की जाए तो 'पद्मावत' से ज्यादा चर्चा किसी फिल्म की नहीं हुई। फिल्म को लेकर इतना विवाद हुआ कि सैकड़ों पृष्ठ इस पर लिखे जा सकते हैं। 
 
विवाद से फायदा भी हुआ और नुकसान भी। फायदा ये कि लोगों में उत्सुकता जाग गई फिल्म को देखने के लिए। करोड़ों का प्रचार मुफ्त में हो गया। नुकसान ये कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात में फिल्म का प्रदर्शन ही नहीं हुआ जहां पर हिंदी फिल्म बेहतरीन व्यवसाय करती है। 
 
बावजूद इसके 'पद्मावत' सुपरहिट रही। पहले सप्ताह में शानदार प्रदर्शन करने के बाद फिल्म दूसरे सप्ताह में भी अच्छा व्यवसाय किया। 
 
पहले सप्ताह में 'पद्मावत' ने 166.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 69.50 करोड़ का कलेक्शन किया। दो सप्ताह में फिल्म 236 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
क्या 300 करोड़ तक जाएगी? मंजिल थोड़ी दूर है और मुश्किल लग रहा है। यदि कुछ राज्यों में जल्दी ही रिलीज कर दी जाए तो यह संभव है। 
 
एक और खास बात। रणवीर सिंह के करियर की यह सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। दो सौ करोड़ क्लब में रणवीर ने जोरदार एंट्री मारी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विक्रम भट्ट ने खोले राज: कंगाली में जीते थे, फिर भी कर रहे थे सुष्मिता सेन को डेट

जब रात 2 बजे कॉलेज से हो गया था इम्तियाज अली का अपरहण, निर्देशक ने बताया किस्सा

मराठी फिल्म 'तिघी' का इंटरनेशनल जलवा, न्यूयॉक इंडियन फिल्म फेस्टिवल में जीता बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड

बॉक्स ऑफिस चैंपियन बनी 'पेड्डी', राम चरण की फिल्म ने 3 दिन में किया इतना कलेक्शन

क्यों एकता कपूर का नाम है सफलता की गारंटी? जानिए उनके करियर के 5 सबसे मजबूत स्तंभ

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख