Dharma Sangrah

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

WD Entertainment Desk
सोमवार, 17 नवंबर 2025 (16:07 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' से कमबैक करने जा रही हैं। हाल ही में हैदराबाद में हुए इस फिल्म के 'ग्लोब ट्रॉटर' इवेंट में प्रियंका चोपड़ा का रॉयल ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में वह अनामिका खन्ना का डिजाइन किया गया व्हाइट कलर का लहंगा पहने दिख रही हैं।
 
प्रियंका के लहंगे में फूलों का नाजुक वर्क किया गया है। लहंगे के स्कर्ट के बॉर्डर पर एंटीक गोल्ड मेटैलिक कढ़ाई की गई है। इसके साथ प्रियंका ने वर्क वाला दुपट्टा कैरी किया है।
 
इस खूबसूरत लहंगे के साथ प्रियंका ने मैचिंग कलर का डीपनेक ब्लाउज कैरी किया है, जो उनके लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा रहा है। 
 
प्रियंका ने अपने लुक को ग्लॉसी मेकअप और बालों की स्टाइलिश चोटी बनाकर अपना लुक कम्प्लीट किया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने दक्षिण भारतीय शैली से प्रेरित ज्वेलरी पहनी है।
 
एक्ट्रेस ने गले में बड़ा सा गोल्डन हार, माथे पर मांग टीका, कानों में गोल्डन झुमके और माते पर हरी बिंदी लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने कमरबंद भी पहना हुआ है। 
 
प्रियंका ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'अपने अंदर की देवी को प्रकट करते हुए।' एक्ट्रस ने अपने इस ट्रेडिशनल अवतार से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

ग्लोबल इंडियन बनीं दीपिका पादुकोण, देश की संस्कृति और परंपरा पर साझा की अपनी राय

कॉन्सर्ट में रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग दिखा हुमा कुरैशी का रोमांटिक अंदाज, वायरल हुआ वीडियो

सुष्मिता सेन ने पूरे होश में करवाई थी एंजियोप्लास्टी सर्जरी, हार्ट अटैक के 15 दिन बाद ही लौट गई थीं आर्या के सेट पर

पति पत्नी और पंगा सीजन 1 के विनर बने रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख