Festival Posters

पायल घोष के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी ऋचा चड्ढा, बोलीं- स्वतंत्रता का गलत फायदा नहीं उठाना चाहिए

Webdunia
सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (11:50 IST)
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों यौन शोषण करने का आरोप झेल रहे हैं। उन पर अभिनेत्री पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए कई खुलासे भी किए हैं। पायल घोष ने दावा किया कि 200 से ज्यादा एक्ट्रेसेज के साथ अनुराग कश्यप के संबंध रहे हैं। इनमें पायल ने ऋचा चड्ढा का नाम भी शामिल बताया।

 
अब पायल घोष के इन्हीं आरोपों पर ऋचा चड्ढा ने अपना पक्ष रखा है। ऋचा चड्ढा ने अपने वकील के जरिए बयान जारी किया है। ऋचा ने पायल के खिलाफ लीगल एक्शन की बात की है।
 
ऋचा चड्ढा के वकील ने लिखा- 'मेरी क्लाइंट ऋचा चड्ढा तीसरी पार्टी द्वारा अपना नाम बेवजह, झूठे तरीके से विवादों में घसीटने की निंदा करती हैं। मेरी क्लाइंट का मानना है कि महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए। इसके लिए कई कानून है, जो वर्कप्लेस में उनके अधिकारों को सुरक्षित रखते हैं
 
उन्होंने कहा, 'किसी भी महिला को इस स्वतंत्रता का गलत फायदा नहीं उठाना चाहिए और दूसरी महिला का शोषण नहीं करना चाहिए। मेरी क्लाइंट लीगल एक्शन लेंगी और अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करेंगी।'
 
पायल घोष ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अनुराग कश्यप ने उन्हें अपने घर पर बुलाया था और जबरदस्ती की थी। पायल घोष के मुताबिक- अनुराग कश्यप ने मुझसे कहा था कि ये एक नॉर्मल बात है क्योंकि दूसरी एक्ट्रेस जैसे हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा, माही गिल, जिनके साथ उन्होंने काम किया था वह एक फोन में आ जाती हैं।
 
वहीं अनुराग कश्यप ने पायल घोष के आरोपों पर सफाई दी थी। अनुराग ने लिखा- 'क्या बात है , इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'
 

सम्बंधित जानकारी

आलिया भट्ट से माधुरी दीक्षित तक, पिंक साड़ियों में इन एक्ट्रेस का दिखा सदाबहार स्टाइल, देखिए तस्वीरें

प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को मिला गिफ्ट, पीरियड ड्रामा फिल्म 'फौजी' से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज

राम चरण दूसरी बार बनेंगे पिता, पत्नी उपासना कामिनेनी ने गोदभराई की वीडियो शेयर कर अनाउंस की प्रेग्नेंसी

मुझे शब्द नहीं मिल रहे..., ऋषभ टंडन की मौत के बाद पत्नी ओलेस्या का भावुक पोस्ट

शादी के बाद पति के डेनमार्क स्थित पुश्तैनी घर पर शिफ्ट हुईं तापसी पन्नू, सास-ससुर को भी साथ रहने के लिए मनाया

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख