'सूर्यवंशी' के विलेन पर मचा बवाल, रोहित शेट्टी बोले- अगर आतंकवादी पाकिस्तान से है तो...

Webdunia
सोमवार, 15 नवंबर 2021 (16:34 IST)
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार- कैटरीना कैफ के साथ अजय देवगन और रोहित शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में जैकी श्रॉफ निगेटिव किरदार में हैं। 

 
वहीं इन दिनों इस फिल्म के विलेन को लेकर बवाल भी मचा हुआ है। रोहित शेट्टी पर फिल्म में मुस्लिम समुदाय को गलत ढंग से पेश करने का आरोप लगा है। एक इंटरव्यू के दौरान रोहितने अपनी इस फिल्म पर उठ रहे विवादास्पद सवालों का जवाब दिया है।
 
जब रोहित शेट्टी से पूछा गया कि इस फिल्म में 'गुड मुस्लिम और बैड मुस्लिम' जैसे दोनों तरह के मुसलमानों को दिखाया गया है। ऐसा क्यों? इस पर रोहित ने कहा, इससे पहले जब मेरी फिल्मों में हिंदू खलनायक दिखाए गए, तब ये सवाल क्यों नहीं उठाए गए।
 
उन्होंने कहा, जयकांत शिकरे (सिंघम) एक हिंदू मराठी था। सिंघम के दूसरे हिस्से में एक हिंदू बाबा विलेन था। सिम्बा में ध्रुवा रानाडे एक मराठी था। जब ये तीनों विलेन ही हिंदू थे तब समस्या क्यों नहीं थी? मुझे नहीं लगता है। अगर आतंकवादी पाकिस्तान से है तो उसकी कास्ट क्या होगी? हम कास्ट की बात नहीं कर रहे हैं। 
 
बता दें कि सूर्यवंशी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। साथ में रणवीर सिंह 'सिम्बा' और अजय देवगन 'सिंघम' के रूप में फिल्म में नजर आ रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख