Hanuman Chalisa

शाहरुख खान ने मांगा आलिया भट्ट से काम, बोले- शूटिंग के लिए समय पर आऊंगा

Webdunia
रविवार, 4 जुलाई 2021 (11:38 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग करने में बिजी हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रही हैं। उन्होंने अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म को जसमीत के रीन निर्देशित कर रही हैं। वहीं शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस इसे को-प्रोड्यूस कर रहा है।

 
बीते दिन आलिया भट्ट ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करके फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रही हैं। इसके साथ आलिया ने लिखा, डॉर्लिंग्स (के शूट) का पहला दिन। यह निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म है, लेकिन मैं हमेशा पहले एक अभिनेत्री रहूंगी। (इस फिल्म के मामले में बहुत ही घबराई हुई अभिनेत्री) मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों होता है... लेकिन कोई भी नई फिल्म शुरू करने से एक रात पहले मुझे बहुत घबराहट होती है।
 
उन्होंने लिखा, मुझे पूरी रात सपने आते हैं कि मैं अपने संवाद भूल गई हूं... मैं बेचैन हो जाती हूं। सेट पर इस डर से 15 मिनट पहले पहुंच जाती हूं कि मैं लेट न हो जाऊं। मुझे लगता है कि यह घबराहट कभी नहीं जाएगी और यह जानी भी नहीं चाहिए, क्योंकि घबराने और अनिश्चित होने का मतलब है कि आप वास्तव में परवाह करते हैं।
 
आलिया भट्ट के इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए पर कमेंट करते हुए शाहरुख खान ने उनसे काम मांगा है। शाहरुख ने लिखा, इस प्रोडक्शन के बाद प्लीज मुझे अपने अगले होम प्रोडक्शन के लिए साइन कर लेना। मैं शूटिंग के लिए समय पर आऊंगा और प्रोफेशनल बनूंगा, वादा करता हूं।' 
 
शाहरुख के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, 'हाहाहा, मैं और कुछ नहीं मांग सकती... डील डन, साइन किया। लव यू मेरे फेवरिट।'
 
बता दें डॉर्लिंग्स की शूटिंग मुंबई में हो रही है। इस फिल्म को राइटर जसमीत के रीन निर्देशित कर रही हैं। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म होगी। मां और बेटी की कहानी पर आधारित इस फिल्म में आलिया के साथ शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म में विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी अभिनय करेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान की 'मातृभूमि' का नया गाना 'मेरा जी नहीं भरा' हुआ रिलीज़, नजर आए नए चेहरे

प्राइम वीडियो पर 'ओ रोमियो' का ग्लोबल प्रीमियर, शाहिद कपूर का दिखेगा दमदार गैंगस्टर अवतार

अनंत अंबानी के बर्थडे पर सलमान खान का खास अंदाज, बोले- यह आदमी देश को भी उठाएगा…

आयशा टाकिया ने 15 साल की उम्र में रखा था बॉलीवुड में कदम, 23 की उम्र में शादी कर छोड़ दी इंडस्ट्री

'धुरंधर' की सक्सेस के बाद चमकी सारा अर्जुन की किस्मत, भंसाली के मेगा प्रोजेक्ट में निभाएंगी मधुबाला का किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख