Hanuman Chalisa

शमिता शेट्टी ने राकेश बापट संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों खत्म हुआ रिश्ता

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 (06:42 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने बिग बॉस OTT 2021 में राकेश बापट के साथ अपनी लव स्टोरी शुरू की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में शमिता ने पहली बार इस रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने ब्रेकअप को अपनी जिंदगी का एक “मिटा हुआ चैप्टर” बताया।
 
कैसे हुई प्यार की शुरुआत?
शमिता ने बताया कि बिग बॉस के घर में रहना एक अलग अनुभव था। उन्होंने कहा, "जब आप इतने लंबे समय तक एक घर में कैद रहते हैं, तो किसी के साथ जुड़ाव होना स्वाभाविक है। उस समय आप भावनात्मक सहारे की तलाश करते हैं।"
 
क्यों नहीं टिक पाया रिश्ता?
शमिता ने साफ कहा कि यह रिश्ता बाहरी दुनिया में नहीं हो पाता क्योंकि दोनों की सोच और पर्सनैलिटी बिल्कुल अलग थी। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसा चैप्टर है जो मेरी जिंदगी से मिट चुका है।"
 
शांति से समझौता नहीं करूंगी – शमिता
शमिता ने आगे कहा कि अब वह अपनी शांति के साथ समझौता नहीं कर सकतीं। "एक स्वतंत्र और कामकाजी महिला होने के नाते मैं अपनी शांति को किसी रिश्ते के लिए कुर्बान नहीं कर सकती। मैंने खुद के साथ खुश रहना सीखा है।"
 
राकेश और शमिता की लव स्टोरी
बिग बॉस OTT में शुरू हुई यह लव स्टोरी शो खत्म होने के बाद भी जारी रही, लेकिन जनवरी 2022 में शमिता ने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की पुष्टि की। उन्होंने फैंस से कहा था कि दोनों अब अलग हैं और उम्मीद जताई कि लोग उन्हें एक इंडिविजुअल के तौर पर प्यार करते रहें।
 
शिल्पा को है शमिता की शादी की फिक्र 
शमिता की बहन शिल्पा शेट्टी को शमिता की शादी की अभी भी फिक्र है। हाल ही में शिल्पा और शमिता, कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स के शो में नजर आई थीं, वहां पर शिल्पा ने कहा था कि शमिता की शादी होना चाहिए। वे हर कुआंरे लड़के के बारे में सोचने लगती हैं। गौरतलब है कि शमिता की उम्र 46 वर्ष की हो गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 मिनट ने लिए हुआ गायब, फैंस के बीच मचा हड़कंप

52 की उम्र में भी फायर हैं मलाइका अरोरा, बाथरोब पहन दिखाई सिजलिंग अदाएं

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक: सुनील दत्त का संघर्ष और सफलता का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख